{"_id":"65dc7f721a089b8a1b00df98","slug":"bihar-news-bhojpuri-actor-khesari-lal-yadav-met-rabri-devi-to-ask-mp-ticket-for-2024-election-hindi-news-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 Election : लालू की होम मिनिस्ट्री तक पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, चाहत जानकर चौंक जाएंगे हम-आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 Election : लालू की होम मिनिस्ट्री तक पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, चाहत जानकर चौंक जाएंगे हम-आप
Mon, 26 Feb 2024 05:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:39 PM IST
सार
Bihar News : मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ के बाद पवन सिंह राजनीति में इंट्री की तैयारी कर रहे थे, अब इसमें खेसारी लाल यादव का भी नाम जोड़ लीजिए। वह राज्य की सर्वाधिक आबादी वाली जाति से हैं और लालू परिवार को दस्तक दे चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अचानक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। खेसारी लाल यादव के साथ राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह, सुधांशु रंजन पांडेय और रामबाबू राय भी मौजूद थे। चर्चा है कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेताओं के साथ खेसारी की इस तस्वीर के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं
दरअसल, खेसारी लाल यादव महाराजगंज लोकसभा इलाके के रहने वाले हैं। इस सीट पर राजपूत और भूमिहार वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। वहीं सारण सीट पर यादव वोटर किसी भी प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां यादवों की संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में खेसारी लाल यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, खेसारी लाल यादव या उनके मैनेजर की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
तीन मार्च को राजद की महारैली में नजर आ सकते हैं खेसारी
इधर, सोशल मीडिया पर खेसारी के फैंस भी पूछ रहे हैं कि वह किस लोकसभा चुनाव क्षेत्र चुनाव लड़ेंगे। वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है कि तीन मार्च को गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन के दलों की महारैली की तैयारी को लेकर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी खेसारी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन