फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bhojpur DM ordered to arrested the broker, Bihar Police FIR lodged against revenue employee

Bihar News: डीएम ने प्रखंड कार्यालय से बिचौलिये को रंगे हाथ दबोचा, राजस्व कर्मचारी पर भी कार्रवाई

Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Jul 2024 11:04 PM IST
सार

Bihar : डीएम अचानक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद राजस्व कर्मचारी के बिचौलिए को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। साथ ही आरोपी राजस्व कर्मचारी पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। डीएम के इस एक्शन से प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Bihar News : Bhojpur DM ordered to arrested the broker, Bihar Police FIR lodged against revenue employee
भोजपुर डीएम और दायें आरोपी बिचौलिया उमेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के भोजपुर में डीएम राजकुमार ने पूर्व में मिले शिकायत पर मंगलवार को सदर प्रखंड में पहुंच कर राजस्व कर्मचारी के कार्यालय से एक बिचौलिया उमेश कुमार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। डीएम के औचक निरीक्षण से पूरे ब्लॉक में कर्मियों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। गिरफ्तार उमेश कुमार सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी का बिचौलिया बताया जाता है। उमेश कुमार ब्लॉक के पीछे बने कर्मचारी आवास में अपना ऑफिस चलाता है। उमेश कुमार उसी में रहता है और राजस्व कर्मचारी का कागजात से संबंधित कामकाज करता था। 70 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज करने के एवज में उमेश कुमार ने जमीन मालिक से 30 हजार रुपया की मांग की थी। विगत शुक्रवार को जमीन मालिक रितेश कुमार गुप्ता ने इस बात की जानकारी डीएम को दी। डीएम मंगलवार को अचानक सदर प्रखण्ड पहुंचे और राजस्व कर्मचारी के बिचौलिए उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।डीएम ने सीओ को आदेश दिया कि इस पर प्राथमिकी दर्ज करवाये।

विज्ञापन

 

Bihar News : Bhojpur DM ordered to arrested the broker, Bihar Police FIR lodged against revenue employee
भोजपुर डीएम ने कर्मचारियों को दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कर्मचारी का बिचौलिया दाखिल खारिज कराने के लिए मांग रहा था तीस हजार रुपया 
टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी स्वर्गीय विमल प्रसाद गुप्ता के पुत्र पीड़ित रितेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मेरा 70 डिस्मिल जमीन टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा में है। उस जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए मैं राजस्व कर्मचारी के पास मार्च में आवेदन दिया था। आवेदन देने के बाद कर्मचारी का बिचौलिया उमेश कुमार ने मुझसे 30 हजार रुपया नजराना के रूप में मांग किया। रितेश कुमार ने कहा कि मैं गरीब आदमी हू, इतना रुपया नहीं दे सकता। दो- तीन हजार रुपया दे सकता हूं, लेकिन उमेश कुमार को यह मंजूर नही हुआ। वह लगातार मुझसे 30 हजार रुपये की मांग करता रहा। अंत में उन्होंने डीएम को आवेदन देकर शिकायत की, जिसके बाद डीएम के द्वारा कार्रवाई कर उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

राजस्व कर्मचारी पर भी होगी कार्रवाई 
इस संबंध में डीएम राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी रितेश कुमार गुप्ता के द्वारा शिकायत की गई थी कि राजस्व कर्मचारी का बिचौलिया उमेश कुमार के द्वारा दाखिल खारिज करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को वह स्वयं सदर प्रखण्ड पहुंचकर  बिचौलिया उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुछ बरामद नही हुआ है। अंचलाधिकारी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। राजस्व कर्मचारी पर भी प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed