फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bharat Jodo Nyay Yatra reached Rohtas, Tejashwi also joined along with Rahul Gandhi; indi alliance

Bihar News : तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा में संभाली स्टीयरिंग, दूरी की चर्चा पर लगाया विराम

Fri, 16 Feb 2024 09:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Feb 2024 09:55 AM IST
सार

आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंचे। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए बल्कि उनके सारथी भी बने।

विज्ञापन
Bihar News: Bharat Jodo Nyay Yatra reached Rohtas, Tejashwi also joined along with Rahul Gandhi; indi alliance
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोहतास (सासाराम) पहुंच चुकी है। औरंगाबाद की जनसभा में इंडी एलायंस (I.N.D.I.A.) के सहयोगी राजद और वामदल के बड़े नेता नहीं शामिल हुए थे। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंचे। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए, बल्कि उनके सारथी भी बने। इंडी एलायंस के हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों साथ तेजस्वी यादव लाल रंग की चारपहिया पर राहुल गांधी के साथ नजर आए। गाड़ी के पीछे की सीट पर कांग्रेस की वरीय नेत्री मीरा कुमार भी नजर आईं। 

विज्ञापन


राहुल बोले- किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान रोहतास के टेकारी में किसान चौपाल में काफी संख्या में लोग जुटे। किसानों को राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस दौरान बिहार में नौकरी देने की भी बात तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि 17 माह के सरकार में हमने बिहार में नौकरियों की बहार ला दी। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया की सरकार बनी तो एमएसपी गारंटी दी जाएगी। दिल्ली में किसान धरना दे रहे हैं। मोदी सरकार में किसान समेत सभी तबके के लोग परेशान हैं, लेकिन वह (प्रधानमंत्री मोदी) किसी की सुनने वाले नहीं हैं। क्योंकि, इसलिए वह अपने मन की सुनाते हैं। आम जनता की मन की बात को नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Bharat Jodo Nyay Yatra reached Rohtas, Tejashwi also joined along with Rahul Gandhi; indi alliance
राहुल गांधी ने लिट्टी-चोखा खाया। - फोटो : अमर उजाला
कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे
वहीं न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है। राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा- "महिलाओं पर अत्याचार निंदनीय है, इसकी जांच होनी चाहिए। राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि वे कानून के प्रति जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे का राजनीतिकरण ठीक नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed