फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BA student raped in Patna, boyfriend brutalized her in hotel, blackmailed by making video

Bihar News : पटना में बीए की छात्रा का रेप, बहाने से होटल ले गया बॉयफ्रेंड, हैवानियत के बाद वीडियो भी बनाया

Fri, 12 Jan 2024 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Jan 2024 10:30 AM IST
सार

रेप के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दिया है कि अगर वह इस मामले का उजागर किसी के सामने करती है तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी।

विज्ञापन
Bihar News: BA student raped in Patna, boyfriend brutalized her in hotel, blackmailed by making video
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

पटना के फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना अंतर्गत एक बीए की छात्रा (21) का रेप हुआ है। यह घटना को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बॉयफ्रेंड ने की। बहाने के उसे होटल ले गया, इसके बाद उसके साथ हैवानियत की। इतना ही नहीं आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी थी।  के साथ उसके ही एक पहचान के दोस्त ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दिया है कि अगर वह इस मामले का उजागर किसी के सामने करती है तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी। बताया जा रहा की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन फुलवारीशरीफ थाना पहुंचे। गुरुवार को फुलवारीशरीफ थाने में लिखित आवेदन दिया गया। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जानीपुर थाने का है।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि जानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा जो पुनपुन के एक कॉलेज में पढ़ने जाती है। उसके पहचान वाला एक छात्र जो जानीपुर थाना क्षेत्र के ही गाजाचक गांव का रहने वाला है। छात्र ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने छात्रा को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी क्रम मे छात्र ने छात्रा के साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो छात्र ने उसे धमकी दे डाली।  इधर, इस घटना के बाद छात्रा अपने घर वालों को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजनों के मदद से छात्रा को लेकर थाना में बयान लेकर शिकायत दर्ज कराया गया। धमकी देने वाले छात्र को विश्वास में लेकर छात्रा ने फुलवारी ब्लॉक परिसर में बुलाया। जहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed