{"_id":"651ea5cde688dd3d560f02b7","slug":"bihar-news-aurangabad-s-obra-block-development-officer-missing-police-busy-in-search-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अचानक गायब हो गए प्रखंड विकास पदाधिकारी, ऑफिस से निकले थे, अब तक नहीं लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अचानक गायब हो गए प्रखंड विकास पदाधिकारी, ऑफिस से निकले थे, अब तक नहीं लौटे घर
Thu, 05 Oct 2023 05:32 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:32 PM IST
सार
बीडीओ युनुस सलीम के अचनाक लापता होने का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओबरा बीडीओ की पहचान एक ईमानदार अधिकारी के रूप में है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में स्टेशन पर टहलते दिखे बीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पिछले एक दिन से लापता हो रहे हैं। उनका सरकार और निजी मोबाइल भी बंद है। वह बुधवार की शाम अपने ऑफिस से निकले थे। लेकिन, अब तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन, उनका सरकारी और निजी मोबाइल दोनों बंद मिला। उसके बाद परिजनों किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए। उसके बाद परिजनों ने ओबरा थाना में बीडीओ के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बीडीओ को अकेले ऑटो पर बैठकर जाते दिखे
बीडीओ युनुस सलीम के अचनाक लापता होने का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओबरा बीडीओ की पहचान एक ईमानदार अधिकारी के रूप में है। ओबरा बीडीओ की लापता होने की सूचना के बाद ओबरा थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई। ओबरा प्रखंड और आस-पास का फुटेज खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज में बीडीओ को अकेले ऑटो पर बैठ कर जाते हुए देखे गए। जब पुलिस ने ऑटो जानेवाले दिशा की विभिन्न सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला तो वह अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर बैठे दिखे। लेकिन उनका जब मोबाइल लोकेशन देखा गया तो मोबाइल लोकेशन सासाराम के निकट बताया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बीडीओ युनुस स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहल रहे हैं।शायद किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच प्लेटफार्म के सीमेंटेड बेंच पर बीडीओ बैठे भी दिख रहे हैं।अगली फुटेज में बीडीओ सासाराम-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पर सवार होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
थाने में सनहा दर्ज, अंतिम लोकेशन सासाराम का दिखा
ओबरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार बीडीओ युनुस सलीम की लापता होने की शिकायत परिजनों ने किया है। परिजनों के शिकायत के आधार पर सनहा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन उन्होंने अपहरण की घटना से इनकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि लापता बीडीओ की खोजबीन की जा रही है। अंतिम लोकेशन सासाराम दिखा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन