फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Atul Subhash's father asked about his grandson; PM Modi demands to find the child; CM Nitish Kumar

Atul Subhash Case : अतुल सुभाष के बेटे का क्या हुआ? दादा ने पूछा; पोते को लेकर पीएम मोदी से की यह मांग

Sun, 15 Dec 2024 12:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार मोदी ने कहा कि अभी हमारी सबसे बड़ी चिंता यह है कि हमें नहीं पता कि मेरा भतीजा (अतुल सुभाष का बेटा) कहां है? हम उसे नहीं ढूंढ सके। हमलोग जानना चाहते हैं कि वह कहां है?

विज्ञापन
Bihar News: Atul Subhash's father asked about his grandson; PM Modi demands to find the child; CM Nitish Kumar
अतुल सुभाष के पिता सदमे ने पोते के बारे में पूछा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री से अपने पोते की बरामदगी की गुहार लगाई है। अतुल सुभाष केस के आरोपी निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया की गिरफ्तारी पर पवन कुमार मोदी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी तो हो गई। लेकिन, हमें नहीं पता कि उसने हमारे पोते को कहां रखा है। क्या उसे मार दिया गया है या वह जिंदा है? हमें नहीं पता' मैं उसके बारे में कुछ भी नहीं जानता। मैं चाहता हूं कि मेरा पोता हमारे साथ रहे। मैं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को धन्यवाद देता हूं। लेकिन, मुझे अभी तक न्याय नहीं मिला है में मेरे खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है। हमलोग पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं से अपील करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि मेरा पोता मेरे पास आए। एक दादा के लिए उनका पोता सबसे ज्यादा मायने रखता है। मेरे पोते को खोज कर मेरा पास ला दिया जाए। 

विज्ञापन


न्याय मिलने के बाद ही अस्थियां विसर्जित करेंगे
अतुल सुभाष के पिता ने रविवार को अपने बेटे को प्रताड़ित करने वालों के लिए कड़ी सजा की मांग की और कहा कि न्याय मिलने तक उसकी अस्थियां विसर्जित नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पैसे के लिए मेरे बेटे को परेशान किया जा रहा था और यातना दी जा रही थी और उसकी पत्नी द्वारा अपमानित किया जा रहा था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी संबंधित लोगों से अनुरोध करता हूं कि कृपया हमें न्याय दें।
विज्ञापन


हमें नहीं पता कि मेरा भतीजा कहां है?
वहीं अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार मोदी ने कहा कि अभी हमारी सबसे बड़ी चिंता यह है कि हमें नहीं पता कि मेरा भतीजा (अतुल सुभाष का बेटा) कहां है? हम उसे नहीं ढूंढ सके। हमलोग जानना चाहते हैं कि वह कहां है? मैं इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए कर्नाटक पुलिस को धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार
एआई इंजीनियर अतुल सुभाष मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बेंगलुरू पुलिस ने इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed