फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Attempt to burn mining inspector and sap jawan alive in Sonpur, Saran

Bihar में बालू माफियाओं का आतंक : सोनपुर में खनन निरीक्षक और सैप जवान को जिंदा जलाने की कोशिश, बाल-बाल बचे

Thu, 23 Feb 2023 11:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Feb 2023 11:06 AM IST
सार

Bihar: सारण के सोनपुर में बालू माफियाओं ने खनन इंस्पेक्टर और सैप जवान को जिंदा जलाने की कोशिश की। माफियाओं ने सरकारी वाहन पर पेट्रोल छिड़क दिया था।

विज्ञापन
Bihar News; Attempt to burn mining inspector and sap jawan alive in Sonpur, Saran
खनन इंस्पेक्टर और सैप जवान इसी स्कॉर्पियो में बैठे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण के सोनपुर में बालू माफियाओं ने खनन इंस्पेक्टर और सैप जवान को जिंदा जलाने की कोशिश की। माफियाओं ने सरकारी वाहन पर पेट्रोल छिड़क दिया था। लेकिन, जब तक माचिस की तीली जलाते तब तक इंस्पेक्टर और सैप जवान किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। हालांकि, बालू माफियाओं के हमले में सैफ का जवान चोटिल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। घटना सोनपुर के शिव बच्चन चौक की है।

विज्ञापन


मामले के बाद बुधवार देर रात खनन विभाग की पूरी टीम और स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुंची। इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। बालू माफिया पुलिस द्वारा जब्त किए गए ओवरलोडेड ट्रक लेकर फरार हो गए। खनन इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने थाने में आवेदन देकर FIR दर्ज कराई है। सोनपुर थानेदार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। बालू माफियाओं के विरोध में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


5 बदमाश आए और ट्रक को ओवरटेक कर रोक दिया
खनन विभाग के अनुसार, सारण के खनन इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सोनपुर के शिव बच्चन चौक पर जांच अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक 10 चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका गया तो उसका ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सैप जवान के साथ ट्रक को ले जाने लगे। इसी दौरान एक बोलरो पर सवार 5 बदमाश आए और ट्रक को ओवरटेक कर रोक दिया। पांचों ने ट्रक छुड़वाने की कोशिश करने लगे। खनन विभाग की टीम ने विरोध किया तो हंगामा और मारपीट करने लगे। इसमें सैप जवान बिंदेश्वर मंडल चोटिल हो गया। इसी बीच अचानक दो बदमाश खनन विभाग के इंस्पेक्टर की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कने लगे। बदमाश सरकारी गाड़ी जलाने ही वाले थे कि इंस्पेक्टर और सैप जवान जान बचाकर भाग निकले। बता दें कि इससे पहले भी खनन विभाग के खनन पदाधिकारी संतोष कुमार के ऊपर भी पिछले दिनों बालू माफियाओं ने हमला किया था जिससे वह उनका ड्राइवर घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed