{"_id":"6449466242ee7582210a2476","slug":"bihar-news-attack-on-police-team-in-motihar-after-death-of-poisonous-liquor-case-accused-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar hooch tragedy : मोतिहारी शराब कांड के आरोपी की मौत पर उतारा गुस्सा, थानाध्यक्ष समेत 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar hooch tragedy : मोतिहारी शराब कांड के आरोपी की मौत पर उतारा गुस्सा, थानाध्यक्ष समेत 11 घायल
Wed, 26 Apr 2023 09:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 26 Apr 2023 09:12 PM IST
सार
मोतिहारी में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार तस्कर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। लोगों ने सड़क भी जाम किया जिसे हटाने आए पुलिस पर भड़के लोगों ने हमला कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गये।
विज्ञापन
मौत के बाद भड़के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार तस्कर की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। इधर सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। पुलिस को देखते ही गुस्साए परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। पथराव में थानेदार और महिला पुलिस पदाधिकारी समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जलहा मियां टोला वार्ड-12 निवासी भिखारी चौधरी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान की गई थी गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि सोमवार की शाम संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जलहा मियां टोला वार्ड संख्या 12 में पुलिस ने छापेमारी किया जिसमें पुलिस ने शराब तस्कर भिखारी चौधरी को एक लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी भिखारी चौधरी की तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जमकर किया हंगामा
भिखारी चौधरी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा के बाद मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर संग्रामपुर थाना गेट के पास ले जाकर एचएस-74 को जाम कर दिया। सड़क को जाम करते देख पुलिस जैसे ही जाम हटाने वहां पहुंची, लोग भडक गये और पुलिसबल पर हमला कर दिया। इस हमले में सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
इन पुलिस कर्मी को लगी है चोट
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के द्वारा पत्थरबाजी करने में अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, मलाही थानाध्यक्ष संजय पाठक, प्रशिक्षु दरोगा प्रत्याशा सिंह, चौकीदार जवाहर राम समेत 11 पुलिस कर्मी चोटिल हो गए हैं। फिलहाल सभी का इलाज कराया जा रहा है।
हमलावर पर होगी कार्रवाई
घटना के संबंध में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा नेका कहना है कि शराब पीने के बाद इलाज के दौरान भिखारी चौधरी की मौत हो गई।मौत के बाद परिजनों ने थाना के सामने शव रख कर सड़क जाम कर दिया। जब पुलिस जाम हटवाने गई तो उनलोगों के द्वारा पुलिसबल पर हमला कर दिया गया। इस हमले में पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसलिए उन हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।