{"_id":"682c7f184fa4e69783026450","slug":"bihar-news-ats-team-conducted-mock-drill-in-patna-mall-preparations-to-deal-with-terrorist-attack-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अचानक मॉल में हुआ धमाका, लोगों को लगा आतंकी हमला हुआ; एटीएस की टीम मॉक ड्रील करने पहुंची थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अचानक मॉल में हुआ धमाका, लोगों को लगा आतंकी हमला हुआ; एटीएस की टीम मॉक ड्रील करने पहुंची थी
Tue, 20 May 2025 06:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 20 May 2025 06:39 PM IST
सार
Patna News: मॉल में खरीदारी कर रहे लोग ग्रेनेड और हथियारबंद नकाबपोशों को देखकर डर गए। कुछ पल के लिए लगा कि सच में आतंकी हमला हुआ है। लेकिन, एटीएस के अधिकारियों ने उन्हें समझाया और विपरीत परिस्थितियों से निपटने की सीख भी दी।
विज्ञापन
पटना के मॉल में एटीएस का मॉक ड्रिल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के पी एंड एम मॉल में अचानक आतंकवाद निरोधी दस्ते की टीम पहुंच गई। सभी जवानों ने आतंकी हमले की स्थिति का लाइव डेमो दिया गया। इस दौरान चार आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर मॉल के मेन गेट से प्रवेश कर गए और उनके हाथ में हैंडग्रेनेड भी था। जैसे ही आतंकवादियों ने पहला हैंडग्रेनेड एंट्री गेट पर फेंका, मॉल में खरीदारी कर रहे लोग दहशत में आ गए। एक पल के लिए उन्हें लगा कि मॉल में आतंकी हमला हुआ है। जब तक कुछ समझ पाते अचानक धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी भी छिप गए। लेकिन, एटीएस के अधिकारियों ने आम लोगों और मॉल के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि मॉक ड्रिल है। सुरक्षा की दृष्टि से एटीएस का एक नियमित अभ्यास है। इसमें मॉल में आतंकियों के घुसने की स्थिति की पूरी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
लोगों को लगा आतंकी हमला हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
अनुमंडल एसडीपीओ 2 दीघा विधि व्यवस्था पटना, नीतीश चंद्र धारिया ने जानकारी दी कि इस मॉक ड्रिल के तहत आतंकियों के सफाए के बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्वान दस्ते ने आईईडी प्लांट को डिफ्यूज किया। इस मॉक ड्रिल के दौरान सभी चार आतंकियों को न्यूट्रलाइज किया गया। आतंकियों ने दुकानदारों और ग्राहकों को एक बंद कमरे में बंधक बना लिया था, जिन्हें एटीएस टीम द्वारा सुरक्षित निकाला गया। मॉल की ओर से बार-बार घोषणा की जा रही थी कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही थी।
परीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने की मिली सीख
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह पहल सराहनीय है और उन्हें यह देखने और सीखने का मौका मिला कि कैसे वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य मॉल के दुकानदारों और वहां खरीदारी करने आए लोगों को यह प्रशिक्षण देना था ताकि वह किसी भी विकट परिस्थिति का सामना कैसे कर सकते हैं और सुरक्षित तरीके से बाहर निकल सकते हैं।
तेजस्वी बोले- पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आएं तो अपने पुराने वादे भी निभाएं, सीएम नीतीश के बारे में ऐसा कहा