फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gayaji News: Tejashwi Yadav targeted PM Narendra Modi and CM Nitish Kumar: Bihar Elections

Bihar: तेजस्वी बोले- पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आएं तो अपने पुराने वादे भी निभाएं, सीएम नीतीश के बारे में ऐसा कहा

Tue, 20 May 2025 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 May 2025 03:35 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महंगाई और पलायन बढ़ रहा है, जबकि बिहार गरीबी और बेरोजगारी में नंबर वन है। लेकिन, नीतीश सरकार को इसकी परवाह नहीं है।

विज्ञापन
Bihar Gayaji News: Tejashwi Yadav targeted PM Narendra Modi and CM Nitish Kumar: Bihar Elections
पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को बोधगया में प्रेस वार्ता करते हुए कि जब बिहार में चुनाव होते हैं, तब ही पीएम मोदी आते हैं। तेजस्वी यादव ने वह आते हैं, आएं  लेकिन जो वादे करके जाते हैं, उन्हें पूरा तो करें। उन्होंने 2014 में किए गए वादों का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर बिहार के लिए उन्होंने क्या किया गया? अब तक बंद पड़े चीनी और जूट मिलों को फिर से चालू करवा देते। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवा देते। लेकिन, कोई भी काम नहीं हुआ।  राहुल गांधी के दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी एक साथ हैं। अगर देश का विरोधी दल का नेता दलित छात्रावास में नहीं जा सकता, तो यह किसका फेल है?" उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का दावा विफल हो चुका है।

विज्ञापन


किसी के कारण कोई सीट का नुकसान नहीं होता
सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि चाचा कहते थे कि अपने पिता से नौकरी लाकर देंगे। क्या भाजपा ने कोई नीति बनाई थी?" उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने सभी को शिक्षक बनाया और खिलाड़ियों को डीएसपी रैंक तक की नौकरी दी। जनसुराज योजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नई-नई पार्टियां बन रही हैं, लेकिन किसी के कारण कोई सीट का नुकसान नहीं होता। जनता मालिक है। नीतीश कुमार के गांव में जनसुराज के कार्यकर्ताओं को रोकने को उन्होंने तानाशाही करार दिया।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव बोले- हमारे सीएम अचेतावस्था में हैं
वहीं तेजस्वी ने शहीदों के सम्मान में कहा कि अगर कोई शहीद होता है, तो उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने लोकसभा में भी कहा था कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो पारा मिलिट्री फोर्स को भी शहीद का दर्जा दिया जाएगा। बिहार में सीएम की वेकेंसी के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता मालिक है। पिछली बार हम कुछ ही सीटों से दूर रहे थे, अब 225 का दावा कर रहे हैं, तो चुनाव क्यों करवा रहे हैं? वहीं तेजस्वी ने राज्य में अपराध की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। कई जगह पुलिस का एनकाउंटर हुआ है। उन्होंने विधि व्यवस्था की स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि हमारे सीएम अचेतावस्था में हैं। उनके रिटायर्ड अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को इस बार बिहार की जनता बदल देगी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 20 साल पुरानी खटारा सरकार को इस बार बिहार की जनता बदल देगी। हमारी सरकार आने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली, गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपए, माई बहन मान योजना में हर महीने 2500और पासी समाज के लिए ताड़ी को शराब से बाहर किया जाएगा।" तेजस्वी ने कहा कि महिलाओं के खातों में 2500 रुपए डाले जाएंगे, और इसके लिए सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया जाएगा।
 

भारतीय प्रशासिनक सेवा के 12 अधिकारियों के साथ छह IPS का तबादला; देखिए, ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed