{"_id":"680729d75b337a6ddf0ac263","slug":"bihar-news-ashok-rajpath-jammed-in-patna-traffic-disrupted-on-jp-ganga-path-traffic-route-traffic-plan-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna Jam: आसमान के नाम पर पटना की सड़कें जाम, जेपी गंगा पथ पर आवागमन बंद होने से अशोक राजपथ पर लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna Jam: आसमान के नाम पर पटना की सड़कें जाम, जेपी गंगा पथ पर आवागमन बंद होने से अशोक राजपथ पर लोग परेशान
Tue, 22 Apr 2025 11:02 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:02 AM IST
सार
पटना ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि एयर शो को लेकर ट्रैफिक प्लान पहले ही जारी कर दी गई थी। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए अशोक राजपथ पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और संयम बनाए रखें।
विज्ञापन
अशोक राजपथ पर जाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में जेपी गंगा पथ पर आयोजित हो रहे एयर शो के कारण राजधनी की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसका बड़ा असर अशोक राजपथ पर पड़ा है। जेपी गंगा पथ पर आवागमन बंद होने के कारण अशोक राजपथ पर राहगीरों की भीड़ बढ़ गई है। इस कारण गांधी मैदान से एनआईटी तक जाम से लोग परेशान हैं। इतना ही नही पीएमसीएच जाने वाले मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों को मंगलवार सुबह ही जेपी गंगा पथ पर चलने से रोका गया। उन्हें अशोक राजपथ के रास्ते अपने गंतव्य तक जाने की सलाह दी गई। लोग अशोक राजपथ पर चले तो गए लेकिन जाम के झाम ने उनका हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है जेपी गंगा पथ की एक लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे अशोक राजपथ पर वाहनों की भारी भीड़ देखी जा रही है। गांधी मैदान से महेंद्रू की ओर जाने वाले अशोक राजपथ के दोनों लेनों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ मरीजों और ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा है। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतें आईं और कर्मचारियों को अपने दफ्तर देर से पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
23 अप्रैल को होगा एयर शो
बता दें कि बिहार सरकार 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मना रही है। इस खास मौके पर राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम आसमान में रोमांचक कलाबाजियां दिखाएगी। यह नजारा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पटना के सभ्यता द्वार के सामने जुटेंगे। आयोजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
ट्रैफिक एसपी की अपील
अपराजित लोहान ने कहा कि शौर्य दिवस का यह आयोजन पटना के लिए गर्व का पल है। इसे सुव्यवस्थित यातायात से यादगार बनाएं। प्रशासन की ओर से एयर शो और बापू सभागार में शामिल होने वालों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। हमारी अपील है कि लोग प्रशासन का सहयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जेपी गंगा पथ का एक लेन रहेगा बंद
इधर, एयर शो लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल सभ्यता द्वार के पास बनाया गया है। यहां लोग खुले आसमान में एयर शो का आनंद लेंगे। पटना पुलिस ने अलग ट्रैफिक रूट बनाया है। इस दिन जेपी गंगा पथ का एक लेन पूरी तरह से बंद रहेगा। गंगा नदी में नाव के परिचालन पर भी रोक रहेगी।पटना ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 22 और 23 अप्रैल को गायघाट की ओर से दीघा गोलंबर की ओर जाने वाले वाहन कृष्णा घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जाएंगे।वहीं दीघा गोलंबर से गायघाट की ओर जाने वाले वाहन एलसीटी घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जा सकते है। आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है। दानापुर से अशोक राजपथ की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन पुलिस लाइन तिराहा तक चलेंगे। एलसीटी एप्रोच रोड वन वे रहेगा।