फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Preparations complete for Veer Kunwar Singh Shaurya Diwas

Bihar News: वीर कुंवर सिंह शौर्य दिवस की तैयारी पूरी, ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा पटना का आसमान; जानें सबकुछ

Mon, 21 Apr 2025 05:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Apr 2025 05:06 PM IST
सार

Bihar: एयर शो और बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के कारण 22 और 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। एलसीटी घाट का एप्रोच रोड वन-वे रहेगा, ताकि लोग आसानी से जेपी गंगा पथ तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
Bihar News: Preparations complete for Veer Kunwar Singh Shaurya Diwas
बापू सभागार - फोटो : सोशल मीडिया/फेसबुक

विस्तार

बिहार सरकार 22 और 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मना रही है। इस खास मौके पर राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम आसमान में रोमांचक कलाबाजियां दिखाएगी। यह नजारा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पटना के सभ्यता द्वार के सामने जुटेंगे। आयोजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

एयर शो देखने वालों के लिए पार्किंग की खास व्यवस्था
इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। शहर में कहीं भी जाम न लगे, इसके लिए कई स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए गए हैं। दानापुर और अशोक राजपथ की ओर से आने वाले लोगों को अपना वाहन जेपी सेतु घाट, दीघा घाट, 88 नंबर घाट और 93 नंबर घाट पर खड़ा करना होगा। वहीं, जो लोग गायघाट की ओर से सभ्यता द्वार की ओर आएंगे, उनके लिए पटना कॉलेज ग्राउंड, साइंस कॉलेज ग्राउंड और कृष्णा घाट पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

जेपी गोलंबर से आने वालों के लिए गांधी मैदान में वाहन पार्क करने की सुविधा दी गई है। इस दिन गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहेंगे, जिससे पार्किंग में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा महेंद्र घाट, कलेक्ट्रेट घाट और कदम कुआं घाट पर भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे। एलसीटी घाट के अंडरपास से गुजरने वाले वाहनों के लिए जेपी गंगा पथ की एक लेन में अस्थायी पार्किंग की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देव सूर्य मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु और पुलिस में झड़प, वीडियो वायरल; क्या बोले एसडीपीओ-2

शहर के रास्तों में रूट डायवर्जन लागू
एयर शो और बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के कारण 22 और 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। एलसीटी घाट का एप्रोच रोड एकतरफा (वन-वे) रहेगा ताकि लोग आसानी से जेपी गंगा पथ तक पहुंच सकें। बापू सभागार में शामिल होने वालों को जेपी सेतु, अटल पथ और आर ब्लॉक होते हुए गांधी मैदान के गेट नंबर 10 तक जाने की सलाह दी गई है। छोटे वाहनों के लिए बापू सभागार की अंडरग्राउंड पार्किंग भी खोली गई है।

प्रशासन की सख्ती और ट्रैफिक नियमों की अपील
प्रशासन ने साफ कहा है कि पार्किंग की तय जगहों को छोड़कर यदि कोई वाहन गलत जगह खड़ा पाया गया, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर में छह स्थानों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है, जो गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटाएंगे। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। यह आयोजन पटना के लिए गर्व का क्षण है और इसे यादगार बनाने में लोगों का सहयोग जरूरी है।

ट्रैफिक एसपी की अपील
अपराजित लोहान ने कहा, "शौर्य दिवस का यह आयोजन पटना के लिए गर्व का पल है। इसे सुव्यवस्थित यातायात से यादगार बनाएं। प्रशासन की ओर से एयर शो और बापू सभागार में शामिल होने वालों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। हमारी अपील है कि लोग प्रशासन का सहयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed