फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ashok Chakra removed in tricolor, moon and star placed; Protest during procession in Saran

Bihar: बिहार के सारण में तिरंगे के अपमान को लेकर बवाल; जुलूस के दौरान प्रदर्शन का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 02:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध किया और कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं। पुलिस इन पर कड़ी कार्रवाई करे। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Ashok Chakra removed in tricolor, moon and star placed; Protest during procession in Saran
तिरंगे के अपमान पर विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण में तिरंगा के साथ एक पक्ष लोगों ने छेड़छाड़ की है। तिरंगे में अशोक चक्र की जगह पर दूसरे देश का प्रतीक चिन्ह लगा दिया गया है। घटना जिले के कोपा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वही इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के दिशा निर्देश में संबंधित कोपा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय झंडा का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जुलूस में शामिल दो युवकों को स्थानीय थाने की पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन


कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं
स्थानीय कोपा थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान राष्ट्रीय तिंरगा के साथ छेड़छाड़ की गई। इसका वीडियो वायरल हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, इस मामले में सारण के पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए संबंधित कोपा थाने के थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ भारतीय ध्वज संहिता- 2002 का खुला उल्लंघन है। वहीं स्थानीय लोगों और दूसरे पक्ष ने इस घटना का विरोध किया और कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं। पुलिस इन पर कड़ी कार्रवाई करे। 
विज्ञापन


कथित झंडे को जब्त कर लिया गया है
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मिलाद- उल- नबी के जुलूस में तिरंगा झंडा फहराने में मामले में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिक अप वाहन सहित कथित झंडे को जब्त कर लिया गया है। साथ ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें शामिल अन्य सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही आम जनता से अपील है कि शांति बनाए रखें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed