फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Asaduddin Owaisi targeted RJD, Tejashwi Yadav; Kishanganj, Bihar elections, local news

Bihar Election 2025 : किशनगंज पहुंचे ओवैसी तेजस्वी यादव पर बरसे, कहा- AIMIM के पास भिखारी बनकर आएगी राजद

Sat, 03 May 2025 04:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 May 2025 04:58 PM IST
सार

एआईएमआईएम के प्रमुख ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 लाख के जगह 15 पैसे नहीं दे सके। रोजगार के नाम पर पकौड़े बेचने को रोजगार का नाम दे दिया और हमेशा मुसलमानों को निशाने बनाते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Asaduddin Owaisi targeted RJD, Tejashwi Yadav; Kishanganj, Bihar elections, local news
असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी पर हमला बोला है।  शनिवार को तीन दिवसीय बिहार दौरे पर किशनगंज पहुंचे एआईएमआईएम के प्रमुख ने बहादुरगंज में कहा कि  2020 के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद पार्टी के चार विधायक राजद में शामिल हो गए। उन्होंने इन विधायकों को बुजदिल करार दिया। राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो चार विधायकों को खरीदा। वह भविष्य में अख्तरुल ईमान और तौसीफ आलम के यहां भिखारी बनकर आएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर केंद्र और बिहार सरकार की जमकर आलोचना की है। ओवैसी ने कहा कि हिंदू ट्रस्ट में गैर हिंदू को मौका नहीं मिलता, तो वक्फ में गैर मुस्लिम को हस्तक्षेप का अधिकार क्यों। उन्होंने इस कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि जो कानून मंदिरों और बोधगया के लिए उपयुक्त है, वह मुसलमानों के लिए क्यों नहीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 11 सालों में मुसलमानों के हित के लिए कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं, और अपने निचले कार्यकर्ताओं के द्वारा सेकुलर का बयान दिलवाते हैं। जो हमें भाजपा की बी टीम बताते हैं, वह यह बताएं कि इसी बी टीम ने संसद में बिल को फाड़ने का काम किया था, आप तो ए टीम थे तुमने क्या किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट
अब हमारे हिंदुस्तान के लोग चुप नहीं बैठेंगे
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने वक्फ और काले कानून के खिलाफ, अब हमारे हिंदुस्तान के लोग चुप नहीं बैठेंगे। अगर यह काला कानून बंद नहीं होता है तो न जाने तुम्हारे कितने मस्जिदें बंद हो जाएगी। अपनी घर के बहु बेटी की इंसाफ जो न कर सके वो दूसरे के घरों के इंसाफ पंचायती कर रहे है। जहां मुसलमानों महिलाओं ने कहा कि हमें तुम्हारी तीन तलाक की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed