{"_id":"67ea806b39e86c1b2d015db1","slug":"bihar-news-araria-junior-engineer-murder-case-muzaffarpur-bihar-police-investigating-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Case : ससुराल पहुंचने से पहले ही जूनियर इंजीनियर की चाक़ू गोदकर हत्या, अब वजह खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Case : ससुराल पहुंचने से पहले ही जूनियर इंजीनियर की चाक़ू गोदकर हत्या, अब वजह खंगाल रही पुलिस
Mon, 31 Mar 2025 05:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:15 PM IST
सार
Bihar : लगभग 12 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी थी। पुलिस भी अज्ञात शव की पहचान करने में जुटी थी। तभी कुछ लोग अज्ञात लाश के संबंध में पूछताछ की। पुलिस के तस्वीर दिखाते ही चीख-पुकार मच गई। वह शव बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर का था।
विज्ञापन
मृतक जूनियर इंजीनियर शिवम कुमार का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अपराधियों ने अररिया के जूनियर इंजीनियर की मुज़फ्फरपुर में चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक शिवम कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज के रहनेवाले थे और वह बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar Politics: सीएम नीतीश की पार्टी जदयू के MLC पहुंचे लालू यादव के पास; गुलाम गौस ने मुलाकात की बताई वजह
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक शिवम का ससुराल तुर्की थाना क्षेत्र के केरमा गाँव मे है। रविवार की सुबह में फारबिसगंज से अपने ससुराल आने के दौरान अहले सुबह करीब चार बजे के बीच तुर्की थाना इलाके में पहुंचे और वहां से वह पैदल ससुराल जा रहे थे। इस दौरान सुबह साढ़े चार बजे के करीब मृतक एक लाइन होटल पर रुककर चाय पीने लगे। चाय पीने के बाद वह फिर वहां से उठकर ससुराल की ओर निकल पड़े । शिवम पैदल ही जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट करने लगे। जब इन्होने लूट का विरोध किया तब बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में डीएसपी वेस्ट 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में एक शख्स की का शव मिला था। शव मिलने के लगभग 12 घंटे तक वह अज्ञात रहा, लेकिन परिजन के द्वारा काफी खोजबीन के बाद शव की शिनाख्त बिजली विभाग के एक इंजिनियर के रूप में हुई। इस संबंध में एसडीपीओ वेस्ट टू अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि शिवम फारबिसगंज से तुर्की थाना क्षेत्र के केरमा गांव में आ रहे थे। केरमा शिवम का ससुराल है, जहां उनकी पत्नी और बच्चा आया हुआ था। पत्नी और बच्चा को लेकर उनको वापस अपने घर फारबिसगंज लौटना था। लेकिन इसी दौरान में बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। एसडीपीओ वेस्ट टू अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि लूटपाट के दौरान इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पहले मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी देर रात पहचान हो पाई है।