फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Appointment letter distribution ceremony in Bihar; CM Nitish Kumar; special teachers, Sakshmata

Bihar: 1.14 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहीं यह बातें

Wed, 20 Nov 2024 11:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Nov 2024 11:54 AM IST
सार

Bihar News: जिन नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा पास कर लिया, उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा। बिहार सरकार इनके योगदान को लेकर अलग से चिट्ठी जारी करेगी। नियुक्ति पत्र मिलते ही वह विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Appointment letter distribution ceremony in Bihar; CM Nitish Kumar; special teachers, Sakshmata
नियुक्ति पत्र वितरित करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के एक लाख 14 हजार 138 नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल गया है। इसके लिए पटना समेत कई जिले में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गया, भोजपुर, कैमूर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर में आचार संहिता लागू होने के कारण यहां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम नहीं हो रहा। पटना में सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री सुनील कुमार ने सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिन नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा पास कर लिया, उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिल गया। अब से यह विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि नियोजित शिक्षक अब सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन गए हैं। आप सबलोग हाथ उठाकर शपथ लीजिए कि बच्चों को खूब पढ़ाइएगा। अच्छे से पढ़ाइएगा। आप सबलोगों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। सबलोग बुलंदी से रहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बिना नाम लिए लालू राज पर सीएम नीतीश का हमला
सीएम नीतीश ने कहा कि हमलोगों जब 2005 में आए थे तब शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था कैसी थी? यह सब जानते ही हैं। पहले लोग घर से कोई निकलता था। शाम होते ही लोग घर में रहते थे। हम जब सांसद थे तो अपने क्षेत्र में घूमने के लिए भी पैदल चलना पड़ता था। पहले स्कूलों की संख्या भी काफी कम थी। जितने लोगों को पढ़ना था, वह पढ़ नहीं पाते थे। इसके बाद हमलोग आए तो शिक्षा पर काम किया। पंचायत और नगर निकाय स्तर  पर बड़े पैमाने पर स्कूल में शिक्षकों की बहाली की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Appointment letter distribution ceremony in Bihar; CM Nitish Kumar; special teachers, Sakshmata
नियुक्ति पत्र दिखाते विशिष्ट शिक्षक। - फोटो : सोशल मीडिया।

दो चरणों में दो लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली हुई
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के दो चरणों में दो लाख 17 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली हुई। इसी समय हमलोगों ने फैसला लिया कि नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करवाकर राज्यकर्मी का दर्जा दिलया जाए। सरकार ने निर्णय लिया कि इन लोगों ने शुरू से काम किया तो इन्हें राज्यकर्मी बनाया जाए। पहली सक्षमता परीक्षा में एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षक पास हुए। दूसरी सक्षमता परीक्षा में 65 हजार नियोजित शिक्षक पास हुए। परीक्षा पास करते के बाद सभी लोग राज्यकर्मी बन जाएंगे। बाकी और परीक्षाएं ली जाएंगे। इसके बाद 85 हजार 609 नियोजित शिक्षक शेष बचे हैं जिनको तीन परीक्षाओं में बैठने के मौके दिये जायेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नये शिक्षकों की लगातार नियुक्ति की जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नये शिक्षकों की लगातार नियुक्ति की जा रही है। वर्ष 2023 में सरकार ने निर्णय लिया कि अब नये शिक्षकों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा की जाय। अब तक दो चरणों में 2 लाख 17 हजार 272 सरकारी शिक्षकों की बहाली की गयी है, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। तीसरे चरण में नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है जिसका रिजल्ट पिछले सप्ताह घोषित किया गया है जिसमें शिक्षक के नये पदों पर 38 हजार 900 अभ्यर्थी परीक्षा पास हुये हैं। हेडमास्टर के नये पदों पर 42 हजार 918 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इन सभी को कुछ ही दिनों बाद नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।

अब हम एनडीए को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे
सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ जाने वाली बात को फिर से दुहराई। उन्होंने फिर कहा कि अब हम एनडीए को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक एक काम सबलोगों ने मिलकर लोगों ने मिलकर किया। बाकी तो दो बार हमलोगों से गलती करवा दिए तो उधर चले गए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों का रिश्ता 1995 से ही था। हमलोग साथ में थे। बीच में इधर-उधर चले गए थे। अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे। एक-एक काम हो रहा था। पहले सब एक एक काम साथ मिलकर करते थे। अब हमलोग कहीं जाएंगे। 
 

Bihar News: Appointment letter distribution ceremony in Bihar; CM Nitish Kumar; special teachers, Sakshmata
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह। - फोटो : अमर उजाला
महिला साक्षरता 77 फीसदी है
वहीं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में काफी महत्वपूर्ण बदलाव आया है। 2024 में 63 हजार करोड़ का बजट केवल शिक्षा का रखा गया। बिहार में पांच लाख 77 हजार शिक्षक हैं। महिला साक्षरता 77 फीसदी है। शिक्षकों से अपनी है कि आप अनुशासन में रहें। आपके हाथ में बिहार का भविष्य है। आप बच्चों को अच्छा नागरिक बनाएं।  कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारीगण, नियुक्ति पत्र प्राप्त करनेवाले विशिष्ट शिक्षकगण उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, नियुक्ति पत्र प्राप्त करनेवाले विशिष्ट शिक्षकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed