फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah in Bihar LIVE : अमित शाह ने कहा- राजद-कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया, पाई-पाई चुकाना होगा

Wed, 10 Apr 2024 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Apr 2024 05:09 PM IST
खास बातें

Bihar Lok Sabha Election : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह का लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह पहला बिहार दौरा है। शाह के निशाने पर लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव भी रहेंगे, क्योंकि सामने की कमान उन्होंने संभाल रखी है।

विज्ञापन
Bihar News: Amit Shah public meeting: Sheila Irani, BJP, Gaya; RJD, Lalu, Tejashwi, Lok Sabha election
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:03 PM, 10-Apr-2024
भ्रष्टाचार को जेल जाना होगा
गृह मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जेल जाना होगा। इन लोगों ने देश का पैसा लूटा है। गरीबों को लूटा है। इसलिए इन्हें जनता माफ नहीं करेगी। पाई-पाई रुपये चुकाने होंगे। किसी भी हाल में मोदी सरकार नहीं छोड़ेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप लोगों से अपील है कि गया में जीतन राम मांझी और औरंगाबाद में सुशील सिंह को जिताकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं। जय श्री राम और भारत माता की जय के साथ ही उन्होंने अपना भाषण समाप्त कर दिया। 
04:57 PM, 10-Apr-2024
शाह ने राजद और कांग्रेस पर साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के विकास योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि औरंगाबाद और गया से मोदी सरकार नक्सल के खिलाफ अभियान दिलाया। रफीगंज, नबीनगर और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, यह भी भाजपा की सरकार ने किया। बहुत सारे काम किए। 10 साल में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने कुछ किया था क्या? 10 साल में मोदी सरकार ने नए नए कई काम किए। कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। चार चार पीढ़ियां तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इन्होंने कहा कि मुस्लिम पसर्नल लॉ लाएंगे। आप बताओ यूसीसी आना चाहिए या नहीं? इनके एमपी कहते हैं उत्तर और दक्षिण भारत के टुकड़े कर देंगे। अरे सोनिया जी और राहुल गांधी शर्म करो कितनी बार देश को तोड़ोगे। एक बार 1947 में तो तोड़ दिया। अब मोदी सरकार आपको देश तोड़ने नहीं देगी। राजद और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है। तीन टर्म नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक भी दाग नहीं लगा। 
 
विज्ञापन
04:49 PM, 10-Apr-2024
लालू और कांग्रेस पर बोला हमला
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जरिए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई और गई। लालू जी की सरकार आई और गई लेकिन कर्पूरी जी को सम्मान केवल मोदी जी ने दिया। एक बार मोदी जी को चार सौ पार करवा दो, मैं आपको वादा करता हूं कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाने का संकल्प जरूर पूरा होगा। अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर को कांग्रेस, राजद समेत पूरे इंडी गंठबंधन के लोग लटकाते और भटकाते रहे। 17 अप्रैल को पहली बार रामलला अपना बर्थडे मनाएंगे। आप बताओ कश्मीर हमारा है या नहीं। कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव धारा 370 को हटाने नहीं दे रहे थे। लेकिन, मोदी जी ने धारा 370 हटा दिया। कांग्रेस के शासन में रोज आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और बम धमाका करते थे। लेकिन, मोदी जी आए और पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया कर दिया। यह कांग्रेस या मनमोहन जी की सरकार नहीं है यह मोदी सरकार है। जो सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करती है। 
04:46 PM, 10-Apr-2024
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने लगाए श्रीराम के जयकारे
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत माता और श्रीराम के जयकारे से अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि औरंगाबाद की पावन भूमि पर मैं आप सबको को प्रणाम करता हूं।  
04:34 PM, 10-Apr-2024
मांझी ने भाजपा प्रत्याशी के मांगा वोट, पीएम मोदी की तारीफ की
गृह मंत्री अमित शाह जैसे ही मंच पर पहुंचे, वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के लिए वोट मांगी। उन्होंने कहा अबकी बार चार सौ सीट पर एनडीए जीतने जा रही है। आप सभी एनडीए को वोट दीजिए। मांझी ने कहा गया में मुझे और औरंगाबाद में सुशील कुमार सिंह समेत सभी चालीस सीट पर एनडीए प्रत्याशियों को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। मांझी ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। 
04:15 PM, 10-Apr-2024
गृह मंत्री का दावा- बिहार में एनडीए सभी 40 सीट जीतेगी
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि चार सौ पार का संकल्प सामने दिखाई दे रहा है। बिहार में एनडीए सभी 40 सीट जीतेगी। कोई नहीं रोक सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी के विकास की गंगा जो उनके भगीरथ प्रयास से देश के गांव-गांव, गली-गली पहुंच रहा है। यह विकास की गंगा देश में खुशियों की लहर ले आई। 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए। दुश्मन दहशत में आ जाए, गरीबों को घर मिले, सर्जिकल स्ट्राइक, राफेल, हम चंद्र और सूर्य पर गए, 21वीं सदी का आत्मनिर्भर भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 10-Apr-2024
लालू जातीय उन्माद फैलाते हैं
गृह मंत्री अमित शाह के संबोधित से पहले भाजपा ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद जातीय उन्माद फैलाते हैं लेकिन बिहार की जनता जानती है कि लालू जी भ्रष्टाचारी हैं, सिर्फ परिवार के लिए जीते हैं। 
03:47 PM, 10-Apr-2024
गया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह गया जिले में कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं। इसके पहले उप मुख्यमंत्री समेत बिहार में एनडीए के प्रमुख नेता सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं।
03:00 PM, 10-Apr-2024
गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला
गया में अमित शाह की जनसभा
अब से कुछ ही देर में गृह मंत्री अमित शाह गया जिले गुरारू प्रखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के जरिए अमित शाह औरंगाबाद और गया लोकसभा सीट को सांधेंगे। गया से जीतन राम मांझी एनडीए के उम्मीदवार है। इधर, अमित शाह की सभा में लोगों की भीड़ उमड़ चुकी है। लोग उनके आने का इंजतार कर रहे हैं। 
02:27 PM, 10-Apr-2024

नवरात्र में मछली खाते नजर आए तेजस्वी
पिछली बार सावन में लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को घर पर बुलाकर मटन पार्टी दी थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब चैत्र नवरात्र के दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ मछली पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इंडी गठबंधन ने भाजपा को एक मुद्दा दे दिया है। ,अब इस बात की भी चर्चा जोरों पर है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed