फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav eating fish in navratri chaitra, rahul gandhi lalu yadav mutton party election 2024

Election 2024 : राजद ने भाजपा को दिया मुद्दा; नवरात्र में तेजस्वी मछली खाते दिखे, सावन में लालू मटन बना रहे थे

Wed, 10 Apr 2024 01:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Apr 2024 01:41 PM IST
सार

Lok Sabha Election : पिछली बार सावन में लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को घर पर बुलाकर मटन पार्टी दी थी। अब चुनावी मौसम में तेजस्वी यादव ने चैत्र नवरात्र के दौरान मुकेश सहनी के साथ मछली पार्टी कर भाजपा को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav eating fish in navratri chaitra, rahul gandhi lalu yadav mutton party election 2024
तेजस्वी यादव मछली खाते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पिछली बार सावन में लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को घर पर बुलाकर मटन पार्टी दी थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब चैत्र नवरात्र के दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ मछली पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इंडी गठबंधन ने भाजपा को एक मुद्दा दे दिया है। ,अब इस बात की भी चर्चा जोरों पर है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हेलिकॉप्टर के अंदर वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी एक साथ लंच कर रहे हैं। इस दौरान मुकेश सहनी यह बता रहे हैं कि वह चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। साथ में मिर्च और प्याज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव की मछली पार्टी 
वीडियो में तेजस्वी कह रहे हैं कि आपलोग देख रहे हैं कि हम अभी मुकेश सहनी के साथ हैं। दिनभर हमलोग प्रचार किये हैं। हम लोगों को अब यही 10-15 मिनट मिला है कि हम लोग लंच कर सकें। आज मुकेश जी खाना लाए हैं, मछली लाए हैं जो बहुत ही स्वादिस्ट मछली है। मछली दिखाते हुए कह रहे हैं कि एक कांटे का मछली है। बहुत ही स्वादिष्ट खाना है। साथ में रोटी है, नमक है, प्याज है और हरी मिर्च है। यही मौका मिलता है जब हमलोग 10-15 मिनट का खाना खा सकें। मुकेश जी को मछली खिलाने के लिए धन्यवाद।”

जिनको मिर्ची लगे वो मुझसे मिर्ची मांग लें  
इस दौरान मुकेश साहनी ने कहा कि ये मछली मिथिलांचल में कोसी नदी में पाई जाती है। इसे चेचरा मछली कहते हैं। जो भी समय मिल रहा है उस दौरान हम हेलिकॉप्टर में ही लंच कर ले रहे हैं। मुकेश सहनी ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हमारा और तेजस्वी जी का यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों को बहुत मिर्चीलगेगा, तो उनको मिर्ची न लगे इसलिए वो मिर्ची हमसे मांग लें। हम लोग निश्चित रूप से सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।” 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed