{"_id":"676c59b7fb31e21f8e05fefc","slug":"bihar-news-ambulance-driver-shot-dead-murder-case-in-pmch-patna-bihar-police-news-hindi-today-news-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गेट पर हत्या; मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने का था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गेट पर हत्या; मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने का था विवाद
Thu, 26 Dec 2024 12:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:45 AM IST
सार
Murder Case : राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इसी का नतीजा है कि देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधी हथियार लेकर पीएमसीएच पहुंचे और एंबुलेंस चालक को गोली मारकर आराम से फरार हो गये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना के पीएमसीएच के गेट पर अपराधियों ने एक एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के डोगरी निवासी जवाहर दास के पुत्र विनय कुमार दास के रूप में की गई है। विनय कुमार दास वर्तमान में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में रहते थे।
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधी पहले विवाद किया फिर मार दी गोली
घटना के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि बाइक पर सवार दो अपराधी आये और किसी बात को लेकर विनय कुमार दास के साथ बहस करने लगे। धीरे धीरे बात बढ़ते-बढ़ते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों अपराधी विनय कुमार को पीटने लगे। इस दौरान विनय खुद को बचाने के लिए वहां से भागने लगा, इसी दौरान अपराधियों ने दनादन दो गोली मार दी। गोली लगते ही विनय कुमार जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरते ही अपराधी बाइक पर सवार हुए और घटनास्थल से फरार हो गये। आननफानन में वहां मौजूद एंबुलेंस के चालक डॉक्टर के पास ले गये, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने के मामले में हुआ था विवाद
घटना के कारण के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि एंबुलेंस चालकों में आपस में पहले से विवाद होते रहा है। उन्होंने कहा कि मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने के मामले में विवाद होना कोई नयी बात नहीं है। आरोपी मैरिन ड्राइव की तरफ से आये थे और फिर उधर ही फरार हो गये। फिलहाल घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। वहीं दूसरी तरफ अन्य एंबुलेंस चालकों से भी पूछताछ की जाएगी। टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन