फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: All India Presiding Officer Conference in Bihar Legislature: Discussion on constitutional values

Bihar News: विधानमंडल में देशभर के पीठासन पदाधिकारी कर रहे संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा; पढ़िए पूरी जानकारी

Mon, 20 Jan 2025 01:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

All India Presiding Officer Conference: अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी  सम्मेलन के दौरान संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में संसद और विधायी  निकायों के योगदान’ विषय पर संवाद हो रहा। लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया के आठवें संस्करण का विमोचन किया।

विज्ञापन
Bihar News: All India Presiding Officer Conference in Bihar Legislature: Discussion on constitutional values
कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

43 साल बाद बिहार अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की मेजबाजी कर रहा है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए देश भर पीठासीन पदाधिकारी विधान मंडल परिसर पहुंचे। वहीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला का विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष आज बिहार विधान मंडल परिसर में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ किया। सभी पीठासीन पदाधिकारियों के साथ तस्वीर खिचवाईं। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के दौरान संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में संसद और विधायी निकायों के योगदान’ विषय पर संवाद भी हो रहा। संविधान की 75वीं वर्षगांठ को लेकर विचार-विमर्श के लिए विषय का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे आशा है इस विषय पर चर्चा के गंभीर परिणाम होंगे। कुछ एजेंडे ऐसे होने चाहिए जो पूरे देश के लिए एक होने चाहिए। हमें देशव्यापी एजेंडे बनाने चाहिए। देश की अधिकतम राज्य की विधानसभा पेपरलेस हो चुकी है। पूरी तरह से डिजिटल हो रही है। जनता अब एक ही प्लेटफार्म पर विधानसभा और लोकसभा की कार्यवाही देख सकती है। 

विज्ञापन

Bihar News: All India Presiding Officer Conference in Bihar Legislature: Discussion on constitutional values
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, उपसभापति, सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद् सभापति पटना पहुंच चुके थे। आज ही ओम बिरला संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया के आठवें संस्करण का विमोचन करेंगे। इसके अलावा वह 21 जनवरी को बिहार विधानमंडल परिसर में नेवा (राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन) सेवा का भी शुभारंभ करने जा रहे हैं। 

आज के कार्यक्रम के बात करें तो सत्र की शुरुआत सेंट्रल हॉल में विमर्श सभा वेश्म से हुई। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव अपना संबोधन देंगे। इसके बाद दोपहर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी भी अपना संबोधन देंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लोग सभा अध्यक्ष ओम बिरला अपना संबोधन देंगे। इधर, अतिथियों के लिए शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed