फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : AIIMS doctors with director protested in Patna against Kolkata doctor case

Doctors Protest: पटना एम्स के निदेशक उतरे सड़क पर, कोलकाता डॉक्टर मामले पर काला बिल्ला लगाकर पटना में प्रदर्शन

Thu, 15 Aug 2024 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 15 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

Bihar : आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुए घटना के विरोध में एम्स के डॉक्टर और छात्र-छात्राओं ने विरोध मार्च निकाला। उनलोगों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों और आरोपियों पर कार्रवाई करने मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News : AIIMS doctors with director protested in Patna against Kolkata doctor case
विरोध प्रदर्शन करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के विरोध में एम्स के डॉक्टर, छात्र और छात्राओं ने आज फिर विरोध मार्च निकाला, जिसमें एमएस, डीन, डीडीए और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। इस विरोध मार्च का नेतृत्व खुद एम्स के निदेशक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ जिस तरह की घटना हुई है उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस दु:खद घटना ने पूरे चिकित्सा समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि हम पीड़िता के लिए तत्काल न्याय और देश भर के स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा की मांग करते हैं। हिंसा के जारी रहने और कार्यस्थल पर बढ़ी हुई सुरक्षा की ह्म्मारी निरंतर मांगों के मद्देनजर, हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे और इलेक्टिव सेवाएं प्रदान करने से परहेज करेंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी।

विज्ञापन


72 घंटे की दी मोहलत 
शांति मार्च करते हुए उनलोगों ने कहा कि हमारी मांग यह है कि इस मामले को सरकार सीबीआई से जांच कराये और इस मामले में जो भी शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। उनका यह भी कहना है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार उच्च उच्चाधिकारी तत्काल इस्तीफा दे। साथ ही मेडिकल कॉलेज पर हमला करने वाले को भी पुलिस चिन्हित कर उनपर त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल जारी रहेगी। चिकित्सकों ने आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी संकाय सदस्यों रेजिडेंट्स, छात्रों, नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारी से आग्रह करते हुए कहा कि वे हमारे हमारे विरोध में भाग लें और अपनी एकजुटा प्रदर्शित करें  कल हम कल सुबह 8:00 बजे ओपीडी फोयर में इकट्ठा होंगे ताकि अपने विशेष और मांगों को जारी रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed