फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : After Tejashwi Yadav statement on tej pratap yadav rohini acharya stand for lalu yadav

Lalu Yadav : तेज प्रताप अलग पड़े, तेजस्वी यादव के बाद रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के फैसले पर लिख दी मन की बात

Sun, 25 May 2025 04:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 May 2025 04:48 PM IST
सार

Bihar News : बिहार की राजनीति में अरसे से जिस पारिवारिक ड्रामे का इंतजार सत्ता पक्ष कर रहा था, वह बिहार विधानसभा चुनाव के साल में सामने आ ही गया। लालू प्रसाद यादव के दो बेटों का परिवार दो टुकड़े में बंट गया। तेज प्रताप यादव किनारे हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : After Tejashwi Yadav statement on tej pratap yadav rohini acharya stand for lalu yadav
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के फैसले को मर्यादा-अनुरूप बताते हुए जहां तेज प्रताप यादव को लेकर कहा कि यह आचरण बर्दाश्त के लायक नहीं था, वहीं अब परिवार के बाकी लोगों का भी पक्ष सामने आने लगा है। लालू की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र की सांसद डॉ. मीसा भारती से दो कदम आगे निकलते हुए सारण से लोकसभा चुनाव में उतर चुकीं रोहिणी आचार्य ने भी मर्यादा की बात करते हुए लालू प्रसाद के फैसले को सही बताया है।

विज्ञापन

छोटे बेटे तेजस्वी के राजनीतिक कॅरियर के नाम पर बड़े बेटे तेज प्रताप कुर्बान, जानिए घटनाक्रम
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव रोहिणी से भी नाउम्मीद
तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि जो परिवेश, परंपरा, परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं। उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं, जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व् परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की गलती-धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं। हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर व् गौरव और पापा के अथक प्रयासों - संघर्षों से खड़ी की गयी पार्टी व् सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा। इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता के लिए पूजा, भाई का सारथी, बहनों के प्रति श्रद्धा...
सब किनारे तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए खुद को भले कभी सारथी बताकर संतोष कर लिया हो, लेकिन कई मौकों पर वह अपने बड़े होने को लेकर सवाल उठाते रहे थे। परिवार में उनकी स्थिति सही नहीं थी, लेकिन वह अपने पिता के लिए पूजा-पाठ करते भी दिखते थे। जब-जब उन्हें किनारे का भाव लगा तो उन्होंने परिवार से खुद को जुड़ा हुआ दिखाने के लिए बहनों से भी रिश्ते को लेकर तस्वीरें और पोस्ट भी शेयर कीं। लेकिन, लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और बिहार चुनाव- इन तीनों समीकरणों में वह आखिरकार फिट नहीं बैठे। वह अपने ही सोशल मीडिया एकाउंट्स से जारी तस्वीरों को अपने परिवार पर हमला बताते रहे, लेकिन परिवार ने ही उनकी बातें स्वीकार नहीं की। पहले तेजस्वी और अब रोहिणी आचार्य ने पिता लालू प्रसाद के फैसलों की भाषा में तेज प्रताप से खुद को अलग करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed