फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: After love marriage, step mother-in-law is pressurizing her to change religion, Samastipur News

Bihar News : लव मैरिज के 12 साल बाद सौतेली सास धर्म बदलने का दबाव बना रही, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

Mon, 01 Apr 2024 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Apr 2024 09:35 AM IST
सार

महिला ने जब विरोध किया तो सास ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bihar News: After love marriage, step mother-in-law is pressurizing her to change religion, Samastipur News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 12 साल बाद एक महिला को उसकी सौतेली सास धर्म बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने जब विरोध किया तो सास ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर के मोहनपुर रोड में किराये के मकान में रहने वाली कुमारी दिव्या जो मूलत: सीतामढी की रहने वाली है। वह प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करती थी। इसी दौरान साथ काम करने वाले शहर के धर्मपुर के सरफराज से उसकी नजदीकियां बढी। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। दिव्या ने बताया कि शादी के बाद वह ससुराल पहुंची। कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद उसकी सौतेली सास उनके पति को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए दबाव देने लगी। इससे आये दिन विवाद बढता गया। इस दौरान दंपती पर कई बार हमला भी हुआ।
विज्ञापन


अब तक तुमने धर्मपरिवर्तन क्यों नहीं किया
दिव्या ने बताया कि विवाद काफी बढ जाने पर दिव्या अपने पति सरफराज के साथ सास का घर छोड़ दिया। वह शहर के मोहनपुर रोड में किराये के मकान में रहने लगी। जहां जानकारी के बाद से उसे पुन: प्रताड़ित किया जाने लगा। रविवार देर शाम वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मो. परवेज आलम आदि लोगों ने यह कहते हुए उसके साथ मारपीट किया अबतक तुमने धर्मपरिवर्तन क्यों नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कहा- झूठा आरोप लगा रही 
आरोपी मो. परवेज ने बताया कि दोनों ने शादी की थी। इससे उसका कोई लेना देना नहीं है। उनकी जमीन स्टेट ट्यूबेल के पास है। उनका भाई जमीन घेर रहा था। जिसका उसने विरोध किया। जिस पर उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। वह किरायेदार है। उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। वह झूठा आरोप लगा रही है। उसके साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है। मामले में नगर थानेदार आशुतोष कुमार ने कहा कि महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर सदर अस्पताल पहुंचे है पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी घर्मपरिवर्तन नहीं करने के कारण मारपीट का किसी ने भी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed