फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: after lalu yadav on tej pratap yadav girlfriend tejashwi yadav statement on tej pratap yadav

Tejashwi Yadav: तेज प्रताप को लेकर बोले छोटे भाई तेजस्वी यादव- 'यह बातें अच्छी नहीं और न बर्दाश्त करता हूं'

Sun, 25 May 2025 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 May 2025 05:55 PM IST
सार

Bihar News : लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता निकाला तो छोटे भाई ने भी अपनी भड़ास निकाल दी। उन्हें बालिग (एडल्ट) तो कहा, लेकिन यह भी कह दिया कि यह बातें अच्छी नहीं और न बर्दाश्त करता हूं।

विज्ञापन
Bihar News: after lalu yadav on tej pratap yadav girlfriend tejashwi yadav statement on tej pratap yadav
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकालने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके छोटे भाई ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के वायरल पोस्ट पर स्पष्ट कहा कि यह सब उन्हें पसंद नहीं है। वहीं लालू प्रसाद के फैसले का उन्होंने समर्थन किया। पटना में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि मुझे यह सब चीजें न अच्छी लगती है और न मैं यह सब बर्दाश्त करता हूं। मैं जनता के दुख-सुख में साथ रहता हूं। उनके मुद्दों को उठाता हूं। मैं नेता विरोध हूं। बिहार के प्रति मैं समर्पित हूं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है तो मेरा मानना है कि राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग होता है। चूंकि वह बालिग हैं, इसलिए वह अपने निजी जीवन के फैसल ले सकते हैं। उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार हैं। उनके लिए क्या सही होगा और किस निर्णय से नुकसान होगा? इसका निर्णय वह खुद लें।

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव की विधायकी जाएगी? किस दल से कहां उतरेंगे मैदान में
विज्ञापन


मैंने भी अपनी भावनाओं को आपलोगों के सामने रख दिया है
तेज प्रताप यादव को लेकर राजद सुप्रीमो की ओर से किए गए पोस्ट का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट संदेश दे दिया है। अपनी भावनाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से सामने व्यक्त कर दिया है। मैंने भी अपनी भावनाओं को आपलोगों के सामने रख दिया है। अब बड़े भाई निर्णय लें कि क्या उनके लिए सही है और गलत है। अब वह निजी जीवन में क्या कर रहे हैं? यह किसी से पूछ कर तो नहीं कर रहे हैं। मैं स्पष्ट कह रहा हूं कि मुझे यह सब चीजें नहीं पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप अलग पड़े, तेजस्वी यादव के बाद रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के फैसले पर लिख दी मन की बात


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में तेजस्वी ने ऐसा कहा 
वहीं सीएम नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वह दो दिन के दौरे पर दिल्ली गए हैं। कल नीति आयोग की बैठक हुई थी जिसमें सभी मुख्यमंत्री दिखे लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नहीं दिखे। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राजनीतिक बैठक हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिल रहे हैं उसमें वह जाते हैं। इससे पता चलता है कि वे बिहार और बिहारियों के प्रति वह कितने गंभीर हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed