फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Accident in Samastipur, teacher died; Were going shopping, crushed by speeding highway

Bihar News : समस्तीपुर में भीषण हादसा, शिक्षक की मौत; हाईवा ने कुचला, विरोध में सड़क पर बवाल

Thu, 05 Sep 2024 10:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जिससे मध्य रात्रि तक इस सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। जिसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Bihar News: Accident in Samastipur, teacher died; Were going shopping, crushed by speeding highway
शिक्षक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के  सिंघिया बाजार के कलाली चौक के पास बुधवार देर शाम सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बोरही में कार्यरत शिक्षक सिद्धेश्वर पंडित के रूप में की गई है। शिक्षक साइकिल से सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जिससे मध्य रात्रि तक इस सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। जिसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर सड़क जाम समाप्त हुआ। बाद में पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रात सदर अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


मुआवजे की मांग कर रहे हैं परिजन
बताया गया कि मृतक शिक्षक शेखपुरा जिला के रहनेवाले थे, जो 2013 ई से ही प्राथमिक विद्यालय बोरही में कार्यरत हैं। वह किराये मकान लेकर अपने परिवार के साथ सिंघिया में रह रहे थे। देर शाम शाम विद्यालय से आने बाद साइकिल से सब्जी खरीदने जा रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रही हाईवा उन्हें कुचल डाला। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे हाईवा चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। सड़क जाम कर रहे लोग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। उधर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी उनके शेखपुरा स्थित परिवार के अन्य लोगों को दी गई है।
विज्ञापन


तेज गति से वाहन का करते हैं परिचालन 
सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि बाजार की सड़क काफी संकीर्ण है। इसके बावजूद वाहन चालक काफी तेज गति से वाहनों का परिचालन करते हैं। इस कारण आए दिन लोग हादसे की शिकार हो रहे हैं। चौक चौराहों पर पुलिस भी नहीं रहती ब्रेकर भी नहीं बनाया गया है। लोगों ने जगह-जगह ब्रेकर बनाए जाने के साथी चौक चौराहा पर पुलिस की तैनाती की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने काफी मन-भवन के बाद लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। उन्होंने बताया कि वहां को जब्त कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। शिक्षक नेता कृष्ण कुमार सिंह, राजू सिंह, राकेश सिंह, कुंदन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर  गहरी संवेदना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed