{"_id":"67a61f002eb3d83fdd06d2ae","slug":"bihar-news-accident-in-purnia-vehicle-overturned-out-of-control-two-people-died-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, दो लोगों की मौत, तीन यात्रियों की हालत गंभीर; पूर्णिया में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, दो लोगों की मौत, तीन यात्रियों की हालत गंभीर; पूर्णिया में हादसा
Fri, 07 Feb 2025 08:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:26 PM IST
सार
Purnia News: युवक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। रोजाना की तरह काम की तलाश में ऑटो में बैठकर शहर जा रहा था। रास्ते में अचानक ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से ऑटो ड्राइवर सहित दो की मौत हो गई। वहीं तीन यात्री घायल हो गए। तीनों को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज जारी है। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव के समीप के पास शुक्रवार शाम भूसा लोड एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय ऑटो में ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान धमदाहा के कुकरन पंचायत के वार्ड 11, अमारी निवासी स्व. भूमि राम के पुत्र बरुण कुमार राम (36) के रूप में हुइ। बरुण अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था और रोजाना की तरह काम की तलाश में शहर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ऑटो धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन