फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A young man was killed by a friend in Patna, the condition of the other is critical; Firing

Bihar News: पटना में दोस्त ने दोस्त को डाला, दूसरे की हालत गंभीर; इस विवाद में शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी

Fri, 30 Aug 2024 11:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Aug 2024 11:50 AM IST
सार

पंचशील नगर में कुछ दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे और पैसे की लेनदेन की हिसाब किताब कर रहे थे। इसी क्रम में दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया। 

विज्ञापन
Bihar News: A young man was killed by a friend in Patna, the condition of the other is critical; Firing
मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। इस वारदात को अंजाम किसी और नहीं बल्कि दोनों ने दोस्त ने ही दी है। रुपयों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक खूनी खेल में बदल गया। शराब पार्टी के बीच अचानक दो युवकों ने दोस्त ने पिस्टल निकाल लिया और गोलीबारी करने लगा। इसमें दोनों को गोली लग गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। घटना दानापुर के पंचशील नगर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

विज्ञापन


मोहित कुमार को सीने में गोली लगी है
बताया जा रहा है कि दानापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में गुरुवार की देर रात कुछ दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे और पैसे की लेनदेन की हिसाब किताब कर रहे थे। इसी क्रम में पैसे की लेनदेन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षा ने बताया कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गए। इसी में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में राहुल कुमार की मौत हो गई। जबकि मोहित कुमार को सीने में गोली लगी है और वह घायल हो गया है। इलाज के लिए मोहित कुमार को पटना के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले को छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोस्तों के बीच मौके पर जमकर गोलीबारी हुई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज और दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि लेनदेन के विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed