मियां-बीवी राजी, तो... : 25 साल की रेशमा 70 के नूरानी का हाथ थाम क्या बोली? बिहार में इस निकाह की खूब चर्चा है
Bihar News : 70 के मियां और 25 की बीवी... बहुत अजूबा है यह जोड़ी, जिसकी बिहार में इस समय खूब चर्चा है। निकाह के बाद 25 साल की रेशमा ने क्या कहा, वह भी जानने लायक बात है। मामला गया जिले का है।
विस्तार
शादी के वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को काफी अच्छे भी लगते हैं। कहावत भी है कि दूल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा काजी। कुछ ऐसा ही गया जिले में काफी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में 70 साल के अधेड़ 25 साल की लड़की से निकाह करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। इतना ही नहीं एक शख्स ने जब 70 साल के दूल्हे से शादी का कारण पूछा तो पहले इन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिर कहा कि घर का काम करने में परेशानी होती थी, इसलिए यह निकाह किया। हालांकि, दूल्हे ने अपनी उम्र महज 50 साल ही बताई। स्थानीय लोगों का कहना है दूल्हा अपनी उम्र छिपा रहे हैं। उनके बेटे की उम्र ही 50 साल के करीब है।
गया के बैदा गांव का मामला है
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन की शादी हो रही है। निकाह पढ़ने की रस्म मौलवी के द्वारा किया जा रहा है। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहना कर बैठे हैं। वहीं, आसपास काफी लोग नजर आ रहे हैं। यह पूरा मामला गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव की है। बुजुर्ग के साथ 25 साल की लड़की शादी की खबर सुन लोगों की भीड़ जुट गई। जहां आमस के बैदा गांव के रहनेवाले 70 साल के अधेड़ मो. कलीमुल्ला नूरानी और 25 साल की युवती रेशमा परवीन से निकाह कर रहे हैं। दुल्हन रेशमा परवीन इस्लामनगर की रहने वाली है। निकाह के दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।
घर का काम करने में परेशानी होती थी
मामले में मो. कलीमुल्ला नूरानी ने बताया कि बीते साल पत्नी की मौत हो गई थी। दो बेटा है, दोनों की शादी हो गई है। दोनों बेटा बाहर रहता है। अब हम से कोई काम नहीं होता है। घर का काम करने में परेशानी होती थी, इसलिए निकाह करना पड़ा। शादी रचाने के दौरान युवती रेशमा से स्थानीय लोगों ने पुछा तो कोई आपत्ति नहीं जतायी। उसके बाद बिना बैंड बाजा के इस्लामनगर गांव में 70 साल के बुजुर्ग और 25 साल की युवती की रस्म मौलवी साहब ने पूरा कराया। उसके बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर बैदा गांव लेकर चले गए।