फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; 15 year old girl kidnapped in Darbhanga; Girl recovered from Mumbai; love trap, love jihad

Bihar Police : अपहर्ता की एक गलती पर मुंबई पहुंची पुलिस; 10 दिनों में नाबालिग से क्या किया, मेडिकल जांच हो रही

Wed, 13 Sep 2023 09:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Sep 2023 09:57 AM IST
सार

Bihar News : तीन सितंबर को एक नाबालिग गायब हुई। परिवार वालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया और शक भी जाहिर किया। पुलिस ने उस शक पर काम करना शुरू किया और अपहर्ता की एक गलती के कारण 10 दिनों के अंदर अब लड़की मुंबई से बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
Bihar News; 15 year old girl kidnapped in Darbhanga; Girl recovered from Mumbai; love trap, love jihad
घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से 3 सितंबर से गायब एक नाबालिग को पुलिस ने मुम्बई से बरामद कर लिया है। घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग सहित अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नाबालिग को मेडिकल जांच कराने के बाद उसे 164 का बयान दर्ज कराने के लिए आज कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के दिशा निर्देश पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


8 सितंबर को लड़की मां ने दर्ज कराई थी FIR
नाबालिग की मां ने 8 सितंबर को घनश्यामपुर थाना में मधुबनी जिला के भेजा थाना क्षेत्र परबलपुर निवासी लुकमान और उसके भाई मो. रिजवान के खिलाफ अपनी पुत्री को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि मेरी पुत्री शौच करने गई थी लेकिन काफी देर बाद भी वापस नही लौटी तो हमलोग काफी खोज बिन किये लेकिन कुछ पता नही चला।
विज्ञापन


फोन पर गाली-गलौज करने लगे लुकमान के पिता
ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि मेरी पुत्री को लुकमान और उसका भाई सिकन्दर भगा ले गया है। तो मैंने लुकमान के पिता को फ़ोन लगाया तो वह मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। उसने बोला कि तुम्हारी बेटी को मेरा बेटा भगा ले गया है। वह मेरी बेटी के साथ मेरा सोना का जेबर मंगलसूत्र कान का झुमका जो लगभग दो लाख का था लेकर भाग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को भगा कर मुंबई ले गया था आरोपी
बताया जाता है कि आरोपी युवक लुकमान 15 वर्षीय नाबालिग को भगाकर मुम्बई ले गया था। पुलिस ने आरोपी परिवार वालो पर दबिश बनाना शुरू किया तो अपहृता का मोबाइल लोकेशन मुम्बई का मिला। पुलिस ने मोबइल लोकेशन के आधार नाबालिग नाबालिग सहित आरोपी लुकमान को गिरफ्तार कर लिया है। 


आरोपी लुकमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि नाबालिग की मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया। मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सेल की सहायता से नाबालिग युवती को बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल जांच कराने और कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौप दिया जाएगा। इस मामले के आरोपी लुकमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed