फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 1,239 new Police sub-inspectors received appointment certificates cm nitish kumar

Bihar News: मुख्यमंत्री ने 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति प्रमाण-पत्र, कहा- बेहतर हो पुलिसिंग

Mon, 21 Oct 2024 01:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Oct 2024 01:49 PM IST
सार

Bihar : बिहार को फिर नये 1,239 दारोगा मिले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन नए पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया है। यह कार्यक्रम बापू सभागार में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
Bihar News : 1,239 new Police sub-inspectors received appointment certificates cm nitish kumar
नये पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र देते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया है। नियुक्ति प्रमाण-पत्र कार्यक्रम बापू सभागार में आयोजित किया गया था। इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ विजय चौधरी भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी आगे बढ़कर काम करने का मौका मिला है और इसी का नतीजा है कि महिलाएं हर एक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बेहतर परिणाम समाज के सामने रख रही हैं। उन्होंने कहा कि आज 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों में महिलाओं की भी एक सम्मानजनक संख्या है और यही समाज की खूबसूरती है।

विज्ञापन


जानिए किनको मंच पर मिला नियुक्ति प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर मधुकश्यप, गौतम कुमार, शोभा रानी, लाडली कुमारी, शिवेश कुमार झा, कोमल कुमारी, रीना कुमारी और रौशनी सिन्हा को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया। उनके बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोहम्मद एजाज अंसारी, स्नेहा कुमारी, रोनित झा, प्रियंका कुमारी को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया। उनके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बंटी कुमार और नवीन कुमार चौपाल सहित अन्य नये पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया।
विज्ञापन


1239 नए पुलिस और निरीक्षकों में तीन ट्रांसजेंडर भी हैं शामिल
इस मौके पर डीजीपी आलोक राज ने कहा कि यह काफी ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है, जब 1239 नए पुलिस और निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। पुलिस विभाग के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभव प्रयास से पूरा किया गया हैं। वर्ष 2010 से अब तक 75 हजार पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों  की नियुक्ति की गई है, जिसमें लगभग 62 हजार सिपाही और 8204 पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं। वर्ष 2024 में 21391 सिपाही भर्ती चयन की प्रक्रिया पूर्ण पर है। बहुत जल्द भविष्य में सिपाही संवर्ग एवं अवर निरीक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 1239 नए पुलिस अवर निरीक्षकों में 442 महिला 794 पुरुष और 3 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी को लेकर पूरे देश में बिहार पहले स्थान पर है। इन्हें ट्रेनिंग के लिए बिहार पुलिस अकादमी राजगीर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed