फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: New MEMU Intercity Express will run between Bapudham Motihari and Patliputra

यात्रिगण कृपया ध्यान दें: बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच चलेगी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस

Thu, 13 Apr 2023 08:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Apr 2023 08:07 PM IST
सार

रेलवे ने बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।15 अप्रैल को बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से खुलेगी जो विभिन्न स्टेशन होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

विज्ञापन
Bihar: New MEMU Intercity Express will run between Bapudham Motihari and Patliputra
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। 15 अप्रैल को Inaugural Special के रूप में बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल (05556)  बापूधाम मोतिहारी से 15.00 बजे खुलेगी जो विभिन्न स्टेशन होते हुए 20.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन जीवधारा (15.08 बजे), पिपरा (15.20 बजे), चकिया (15.32 बजे), मेहसी (15.42 बजे), मुजफ्फरपुर (16.45 बजे), रामदयालु नगर (17.15 बजे), हाजीपुर (18.50 बजे), सोनपुर (19.05 बजे) रूकते हुए 20.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। गाड़ी सं. 15556/15555 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र -बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दिनांक 16.04.2023 से किया जायेगा।

विज्ञापन


गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस  16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी से 06.00 बजे खुलेगी जो 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालु नगर, 08.45 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे सोनपुर और 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। 
विज्ञापन

 
वापसी में, यह ट्रेन 15555 बनकर पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 16 अप्रैल से प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 19.00 बजे खुलेगी जो 22.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। इस बीच वह 19.33 बजे सोनपुर, 19.50 बजे हाजीपुर, 20.40 बजे रामदयालु नगर, 20.50 बजे मुजफ्फरपुर, 21.44 बजे मेहसी, 21.57 बजे चकिया, 22.07 बजे पिपरा, 22.17 बजे जीवधारा रूकते हुए 22.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। उक्त बात की जानकारी रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed