फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nepali businessman murdered in Motihari, had come to perform Shraddha of his father, criminals shot him

Bihar News: मोतिहारी में दिनदहाड़े नेपाल के व्यवसायी की हत्या, पिता का श्राद्ध करवाने आए थे, अपराधियों ने भूना

Sun, 28 Jul 2024 11:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Jul 2024 11:57 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि एक व्यवसायी की हत्या हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Nepali businessman murdered in Motihari, had come to perform Shraddha of his father, criminals shot him
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में एक व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उन्हें नजदीक से दो गोली मारी। गोली लगते ही व्यवसायी जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
बताया जा रहा है कि पीपरा थाना क्षेत्र के बेदिबन मधुबन इलाके में नेपाल से एक व्यवसायी अपने पिता का श्राद्ध करवाने आए थे। इसी दौरान अपराधी वहां पहुंची और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि एक व्यवसायी की हत्या हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


एक दिन पहले पिता का दाह संस्कार हुआ था 
मृतक की पहचान नेपाल के काठमांडू के प्रसिद्ध व्यवसाई 50 वर्षीय रामायण साह के रूप में हुई। काठमांडू में ही वह अपना कारोबार करते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता के श्राद्ध कार्य के दिन रामायण साह की भी मौत हो जाएगी ऐसा किसी ने नहीं सोंचा था। पिता का कल दाह संस्कार हुआ था और एक दिन बाद बेटे को अपराधियों ने मौत की निंद सुला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेपाल में ही चल रही थी किसी से दुश्मनी 

परिजनों का कहना है कि अपने भतीजे के साथ स्कूटी से गांव में निकले थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उनके नजदीक आकर दो गोली मार दिया। इससे मौके पर ही व्यवसाई की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम केलिए मोतिहारी भेज दिया है। सूत्र बताते हैं कि उक्त व्यवसाई का नेपाल मे बड़ा व्यवसाई है और व्यवसाई को लेकर किसी से इनकी दुश्मनी चल रही थी और वह इनकी हत्या के फिराक मे लगा हुआ था। व्यवसाई मोतिहारी आए आया तो बिहार के शूटर के बल पर इसकी हत्या करा दी गई। पिपरा थानाध्यक्ष कुमार ने बताया की हत्या के कारणों का शीघ्र ही खुलासा होगा। अपराधियों की तलाश में छापामारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed