{"_id":"5dedd3168ebc3e1baf7ad4a3","slug":"bihar-muzaffarpur-man-burnt-alive-a-girl-when-failed-to-commit-misdeed-with-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दुष्कर्म करने में रहा नाकाम तो युवती को केरोसीन डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दुष्कर्म करने में रहा नाकाम तो युवती को केरोसीन डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक
Mon, 09 Dec 2019 10:22 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
मौत की सजा देने वाले देश
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश की और युवती ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसे आग लगाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के जिंदा जलाए जाने और हैदराबाद में दुष्कर्म पीड़िता का जला शव मिलने की घटनाओं के बीच यह घटना सामने आई है।
पिछले सप्ताह बिहार के बक्सर और समस्तीपुर जिलों में संदिग्ध बलात्कार के बाद दो महिलाओं की हत्या कर शव को जला दिए जाने की वारदात के अलावा अहियापुर थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव से गत शुक्रवार को एक आठ वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने एक बोरे से बरामद किया था जिसके नाना ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अहियापुर थाना प्रभारी विकास राय ने सोमवार को बताया कि शनिवार देर रात नजीरपुर गाँव में हुई इस घटना में गंभीर रूप झुलस गयी पीड़िता का इलाज शहर के एक अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत जल चुकी पीड़िता वारदात के समय अपने घर में अकेली थी और एक स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली उसकी मां ड्यूटी पर थी।
पीडिता की मां को इस घटना के बारे में तब पता चला जब उक्त गांव के एक निवासी ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।