{"_id":"5df1c7d98ebc3e87ee3baa67","slug":"bihar-muzaffarpur-15-year-old-girl-misdeed-by-three-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: स्कूल से लौट रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: स्कूल से लौट रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 12 Dec 2019 12:41 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
देशभर में दुष्कर्म के मामलों को लेकर लोगों के अंदर आक्रोश भरा हुआ है। लेकिन इसके बाद भी दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है, जहां स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा का तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मुजफ्फरपुर के डीएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में एक लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि नौ दिसंबर को वह स्कूल खत्म होने के बाद घर लौट रही थी। घर लौटने के लिए छात्रा ने एक टेम्पो लिया, जिसमें तीनों आरोपी पहले से ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि मैंने जब उनसे अपने गंतव्य स्थान पर रोकने के लिए कहा तो उन्होंने टेम्पो को नहीं रोका, इसके बजाय वे मुझे एक घर में ले गए जहां उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली। साथ ही मुझे धमकी दी कि मैं घटना के बारे में किसी को नहीं बताऊं।