फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of property dealer in Siwan: Criminals threw the body in tank; Police engaged in investigation

Bihar: प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या से हड़कंप, अपराधियों ने मारकर शव को टंकी में फेंका; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 May 2025 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 May 2025 10:27 AM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र प्रसाद की निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि जिले में अपराधियों बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar: Murder of property dealer in Siwan: Criminals threw the body in tank; Police engaged in investigation
इसी जगह से मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर में प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र प्रसाद की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। अपराधियों ने वीरेंद्र प्रसाद मारकर उनका शव टंकी में फेंका दिया। उनके चेहरे और शरीर पर चाकू से जख्म के निशान थे। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र प्रसाद मूल रूप से एमएच नगर थाने के चांदपरसा गांव के निवासी थे और सीवान शहर में ही अपना घर बना रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र प्रसाद छपरा और सीवान में जमीन के कारोबार से जुड़े थे। उनकी हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी पुरानी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका है, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। सीवान के डीएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच को तेज करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अपार्टमेंट के फ्लैट में युवती की गला काटकर हत्या, रसोई गैस से चेहरा झुलसाया; पटना में बड़ी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की
ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में बढ़ रहे वारदात लोगों में दहशत है। हाल के महीनों में जिले में हत्या और जमीन विवाद से जुड़े कई केस सामने आए हैं। वीरेंद्र प्रसाद की हत्या ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जांच के नतीजे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो हत्या के कारणों को उजागर कर सकती है। इधर, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed