फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of a married woman in Muzaffarpur; Opposing illegal relationship with another woman, husband kil

Bihar: मुजफ्फरपुर में विवाहिता का मर्डर; दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध किया, पति ने मार डाला

Thu, 23 Feb 2023 03:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Feb 2023 03:42 PM IST
सार

Muzaffarpur :मुजफ्फरपुर में 26 साल की विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका कसूर बस इतना था कि उसने अपने पति के अवैध संबंध का विराध किया था। इतनी सी बात पर हैवान पति ने पहले बेरहमी से पीटा फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Bihar: Murder of a married woman in Muzaffarpur; Opposing illegal relationship with another woman, husband kil
माला देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में 26 साल की विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका कसूर बस इतना था कि उसने पति के अवैध संबंध का विराध किया था। इतनी सी बात पर हैवान पति ने पहले बेरहमी से पीटा फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना  मोतीपुर थाना क्षेत्र स्तिथ मेघुआ मोरसंडी गांव की है। गुरुवार सुबह जब विवाहिता की लाश उसके घर से बरामद हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घरेलु विवाद में पति द्वारा हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत महिला की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मझुअर निवासी गांव निवासी 26 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई। 
विज्ञापन


दूसरी महिला को घर पर लाता था
मामले में मृत माला देवी के भाई भागीरथ कुमार ने बताया कि बहनोई रंजीत दास का दूसरी महिला से संबंध था। वह कई बार उसे घर पर भी ले आता था। उसकी बहन जब विरोध करती तो मारपीट करता था। तीन साल पहले रंजीत ने माला को मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया। उस वक्त पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस ने उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया था। कुछ दिन तक सब सही चला। इसके बाद वह फिर से शराब पीकर घर आने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी शादी की धमकी देने लगा
भागीरथ कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात वह शराब पीकर घर आया और माला को दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। माला ने इस बात का विरोध किया तो रंजीत ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मामला के भाई ने आरोप लगाया कि रंजीत का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। उसके साथ वह कई बार रंगेहाथ पकड़ा गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed