{"_id":"61e7f5bc567d3720cb7388ff","slug":"bihar-mukesh-sahni-s-warning-to-bjp-will-break-the-alliance-if-the-candidate-is-announced-from-bochhan-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुकेश सहनी की भाजपा को चेतावनी, बोचहां सीट से उम्मीदवार का एलान किया तो तोड़ देंगे गठबंधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुकेश सहनी की भाजपा को चेतावनी, बोचहां सीट से उम्मीदवार का एलान किया तो तोड़ देंगे गठबंधन
Wed, 19 Jan 2022 04:57 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:57 PM IST
सार
एक सवाल के जवाब में सहनी ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता बोल के दिखा दें कि बोचहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो हम कल ही गठबंधन तोड़ देंगे।
विज्ञापन
मुकेश साहनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के तेवर नरम नहीं हो रहे हैं और वह भाजपा पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि बोचहां सीट पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवार की घोषणा करके तो दिखाए, हम गठबंधन तोड़ देंगे। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी हैसियत ही क्या है। सहनी ने यूपी विधानसभा चुनाव में पूरी क्षमता से लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
बिहार की सियासत में गर्मी लाने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि मल्लाह का बेटा खड़ा होगा तो गरमाहट आएगी ही। मैदान में उतरे हैं तो आगे और गरमी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 165 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। सरकार बदलने की बात पर उन्होंने कहा कि हम ईमानदारी से चलने वाले हैं। बेइमान होते तो उसी दिन सरकार बदल देते जिस दिन हमें जनता ने पावर दी थी। उन्होंने कहा कि जब तक हमें कोई परेशान नहीं करेगा, छेड़ेगा नहीं, हम कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में सहनी ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता बोल के दिखा दें कि बोचहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। मुकेश सहनी के बारे में एक बार भी बोल दें तो कल ही गठबंधन तोड़ देंगे। एनडीए कल गठबंधन तोड़ ले। अकेले 2024 का चुनाव लड़े, हम भी अकेले लड़ेंगे।
विज्ञापन