{"_id":"6386945a5781ee5f615223dd","slug":"bihar-mother-and-daughter-were-burnt-alive-by-the-accused-for-protesting-molestation-in-bihar-arwal-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को जिंदा जलाया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को जिंदा जलाया, एक की मौत
Wed, 30 Nov 2022 04:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:53 AM IST
सार
गांववालों के अनुसार, नंदा कुशवाह नामक व्यक्ति पीड़िता को अक्सर परेशान किया करता था। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के अरवल जिले में छेड़खानी के विरोध पर दरिंदे ने मां और बेटी को जिंदा जला दिया। पीड़िता की मौत हो गई है, जबकि उसकी चार साल की बेटी की हालत गंभीर है। पीड़िता ने पहले ही छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी। आरोपी इससे नाराज था।
गांववालों के अनुसार, नंदा कुशवाह नामक व्यक्ति पीड़िता को अक्सर परेशान किया करता था। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी ने पीड़िता के घर में आग लगा दी। मां-बेटी को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के अरवल जिले के एसपी ने बताया कि चकिया गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और ननद का इलाज चल रहा है। आरोपी नंदा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।