फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar modi nitish

धोखा है मोदी का 'बिहार प्रेम': नीतीश कुमार

Wed, 12 Mar 2014 11:31 AM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
bihar modi nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमले करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की ओर से बिहार को खास राज्य का दर्जा देने का वादा एक धोखा है।

विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि यह लोगों को बेवकूफ बना कर वोट बटोरने की कोशिश के सिवा और कुछ नहीं है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर नीतीश ने अचरज जताते हुए कहा है कि बिहार के बारे में बगैर किसी जानकारी और प्रेम के ‘नया बिहार’ बनाने का वादा मोदी कैसे पूरा करेंगे।

विज्ञापन

मोदी ने कही थी ये बात

bihar modi nitish

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी का वादा कुछ नहीं सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना कर वोट जुटाने की तरकीब है।

सोमवार को मोदी ने पूर्णिया की अपनी रैली में कहा था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज देंगे। साथ ही वह बिहार के विकास पर खास तौर पर ध्यान देंगे।

नीतीश ने फेसबुक पर की गई अपनी टिप्पणी में यह भी आरोप लगाया है कि मोदी बिहार के विकास को ठप करने की कोशिश कर रहे हैं। वह गलत आंकड़े पेश कर इस राज्य के विकास को कम आंक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed