फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: modi addressed a rally in purnia

'गड्ढों में फंसा है बिहार, दो इंजन लगाकर निकलेगा'

Mon, 02 Nov 2015 12:59 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
Bihar: modi addressed a rally in purnia

बिहार चुनावों के पांचवे और अंतिम चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बिहार की जनता से विकास के नाम पर भाजपा गठबंधन को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जिस बिहार को देश का सबसे खुशहाल राज्य होना चाहिए था वह गड्ढों में फंसा हुआ है, उसे निकालने के लिए दो-दो इंजन चाहिए। एक इंजन आपने लोकसभा चुनावों के बाद दिल्ली में दे दिया है और दूसरे इंजन की जरूरत अब पटना में है।
विज्ञापन


अगर पटना में भी भाजपा की सरकार बनती है तो बिहार में रुके पड़े विकास को तेज गति से शुरू किया जाएगा। हमने बिहार के विकास के लिए ही 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया है, यह पैकेज बिहार की किस्मत बदल सकता है। बिहार की जनता के लिए मोदी ने अपना तीन सूत्रीय कार्यक्रम फिर दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश किस्मत वाले थे जो अटलजी का आशीर्वाद मिला

Bihar: modi addressed a rally in purnia

जंगलराज के मुद्दे को फिर हवा देते हुए मोदी ने कहा कि जब से जंगलराज का डर सताने लगा है बिहार की माताओं और बहनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 15 साल तक बिहार में बड़े भाई लालू ने राज किया और 10 साल तक छोटे भाई नीतीश ने, लेकिन विकास किसी ने नहीं किया।

कहा, नीतीश जी आप किस्मत वाले थे जो अटल जी ने आपके कंधे पर हाथ रखा था। लोगों ने आपको पसंद किया क्योंकि उनको अटल जी पर विश्वास था। पर अब आपको अटल जी का आशीर्वाद नहीं है। बिहार की जनता आपको स्वीकार नहीं करेगी।

महागठबंधन के तीसरे घटक कांग्रेस को सिख विरोधी मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि आज दो नवंबर है। 1984 का दो नवंबर याद करो, जब इंदिरा जी की हत्या के बाद ‌सिखों का कत्लेआम कर दिया गया था। आज वही कांग्रेस हमे सहिष्‍णुता पर भाषण दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed