{"_id":"633bc760d0c70b51bc7f8e86","slug":"bihar-mlc-dilip-kumar-jaiswal-appointed-as-state-in-charge-of-sikkim-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भाजपा एमएलसी दिलीप जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी, सिक्किम का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भाजपा एमएलसी दिलीप जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी, सिक्किम का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया
Tue, 04 Oct 2022 11:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:23 AM IST
सार
बिहार के एमएलसी दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम भारतीय जनता पार्टी का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
दिलीप कुमार जायसवाल
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार के एमएलसी दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम भारतीय जनता पार्टी का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। बैठक के दौरान नड्डा ने प्रभारियों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़े रहें और लोगों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले आठ साल में किए गए कार्यों के बारे में बताएं। नड्डा की पार्टी के नवनियुक्त राज्य प्रभारियों के साथ यह पहली मुलाकात थी। भगवा पार्टी नेतृत्व का संदेश नवनियुक्त प्रभारियों के लिए यह सुनिश्चित करने के बारे में बहुत स्पष्ट था कि पार्टी बूथ स्तर से ही अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन