फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Miscreants pull woman constable out of moving train in bid to snatch mobile phone

Bihar: महिला कांस्टेबल को चलती ट्रेन से धक्का दिया, मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था आरोपी

Wed, 15 Jun 2022 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

स्थानीय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के विरोध करने पर गिरोह के सदस्यों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे खींच लिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Bihar: Miscreants pull woman constable out of moving train in bid to snatch mobile phone
Bihar - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल फोन छीनने वाले एक गिरोह के सदस्यों ने एक महिला कांस्टेबल को बुधवार को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे मोबाइल फोन छीनने के प्रयास का विरोध कर रही थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कटिहार रेलवे स्टेशन के पास समस्तीपुर-कटिहार यात्री ट्रेन की गति धीमी होने के कारण नवादा में तैनात बिहार पुलिस की महिला कांस्टेबल आरती कुमारी सेलफोन पकड़े ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी थीं, तभी मोबाइल फोन छीनने वालों का एक समूह ट्रेन में चढ़ा और आरती से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के विरोध करने पर गिरोह के सदस्यों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे खींच लिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल अपने गृहनगर कटिहार जा रही थी। उन्होंने बताया कि अभी तक न तो स्थानीय पुलिस और न ही रेलवे पुलिस ने ही कोई मामला दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हम पीड़ित के परिवार के सदस्यों से औपचारिक शिकायत प्राप्त किए बिना कोई जांच शुरू नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed