फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Minister Kartikeya Singh has resigned from his post CM Nitish Kumar has accepted his resignation

Bihar: बिहार की महागठबंधन सरकार में सब ठीक नहीं! मंत्री कार्तिकेय सिंह ने दिया इस्तीफा

Wed, 31 Aug 2022 11:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 31 Aug 2022 11:23 PM IST
सार

बिहार में सियासी ड्रामा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपहरण के आरोप से घिरे कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी छीन लिया था। सीएम ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसे राज्यपाल को भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar Minister Kartikeya Singh has resigned from his post CM Nitish Kumar has accepted his resignation
कार्तिकेय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की महागठबंधन सरकार को बुधवार को तगड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि राज्य के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें आज सुबह ही राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री का प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले वे कानून मंत्रालय संभालते थे।

विज्ञापन


बिहार में सियासी ड्रामा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपहरण के आरोप से घिरे कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी छीन लिया था। सीएम ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसे राज्यपाल को भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बिहार के राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को गन्ना उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्तिकेय से प्रभार लेने के बाद सीएम नीतीश ने कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी शमीम अहमद को सौंप दी थी। शमीम अहमद इससे पहले बिहार सरकार के गन्ना -उद्योग मंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिकेय कुमार सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है और इसी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था और 16 अगस्त को सरेंडर करने के लिए कहा था। विवाद उस समय उठा जब बाहुबली कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) को सरेंडर कराने के बजाय उसी दिन कानून मंत्री पद की शपथ दिला दी गई थी।

कार्तिकेय के खिलाफ मामला क्या है?
दरअसल, साल 2014 में एक शख्स का अपहरण हुआ था। इस मामले में बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं। उनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। उन्हें 16 अगस्त को पेश होना था लेकिन वे उस दौरान शपथ ले रहे थे। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख एक सितंबर को दे दी है। 


कार्तिकेय के ऊपर कितने मुकदमे चल रहे हैं? 
चुनावी हलफनामे में कार्तिकेय ने अपने ऊपर चार मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। इन मामलों में उनके ऊपर चोरी, अपहरण, दंगा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने, जबरन वसूली, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करने से जुड़े आरोप हैं। इसके साथ ही  सार्वजनिक सड़क, पुल, नदी या चैनल को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप उनके ऊपर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed