{"_id":"59aa64714f1c1b4d738b4cee","slug":"bihar-minister-blame-rats-for-weakening-embankments-and-causing-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के मंत्री बोले- बाढ़ के लिए चूहे भी हैं जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के मंत्री बोले- बाढ़ के लिए चूहे भी हैं जिम्मेदार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
चूहा
- फोटो : ARATHRAEL
शराब से लेकर बाढ़ तक बिहार के चूहे जनता के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री कभी गोदाम से गायब हो रही शराब के लिए तो कभी राज्य में बाढ़ के लिए चूहों को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन ने राज्य में बाढ़ के लिए चूहों को जिम्मेदार बताया है।
शुक्रवार को उन्होंने एक बैठक के दौरान बताया कि बांध के पास रहने वाले लोग कुड़ा तटबंधों के आसपास फेंक देते हैं, जिस कारण वहां चूहे पहुंचते हैं। तटबंधों के आसपास चूहों ने बिल कर रखा है, जिससे वे कमजोर हो जाते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: भूसे में ऐसे छिपाकर लाई जा रही थी बिहार में शराब, पुलिस रह गई हैरान
विज्ञापन
रंजन ने कहा कि हम इस समस्या से निपटने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके लिए हमने चूहों की बनाए बिल को भरना शुरू कर दिया है। अगले 72 घंटों में इस एरिया को ठीक कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि बिहार डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 28 अगस्त तक 514 लोग बाढ़ की वजह से अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। कुल 19 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है, इससे 1.71 करोड़ लोग प्रभावित हैं। खाने से लेकर दवा तक के लिए ये लोग मोहताज हैं। खासकर अररिया और पूर्णिया की स्थिति तो सबसे बदतर है।
प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से 7.61 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इससे पहले 26 अगस्त को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने सीएम नीतीश के साथ बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे किया।