फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Married woman murdered in Gaya, parents said - in-laws killed her for lakhs of rupees, demand for dowry

Bihar: गया में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने लाख रुपये के लिए मारा, दाह संस्कर कर भागे

Fri, 26 Jul 2024 08:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Jul 2024 08:25 AM IST
सार

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हमलोगों के आने से पहले बहन के शव जला दिया है। उसके बाद मायके वालों ने अतरी थाना में ससुराल वालों के खिलाफ जहर देकर जान मारने की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Bihar: Married woman murdered in Gaya, parents said - in-laws killed her for lakhs of rupees, demand for dowry
अतरी थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में एक बार फिर विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। मायके वालों के आने से पहले ससुराल वालों ने विवाहिता की दाह संस्कार कर सभी फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। यह पूरा मामला गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, दहेज की बलि चढ़ी नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव के रहने वाले अरविंद यादव की पुत्री संगीता कुमारी ढाई साल पहले अतरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव निवासी रामचंद्र यादव के तीसरे पुत्र संजीत यादव से शादी हुई थी। उसकी 16 माह का बेटा भी है।

विज्ञापन


ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी
शादी के कुछ ही दिनों के बाद संगीता मायके वालों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत करती थी। ससुराल वाले कहते थे कि एक लाख मायके से लाओ नहीं तो जान से मार देंगे। इस संबंध में मृतका के भाई रजनीश कुमार और परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बेटी के ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी।  जब देर रात्रि बहन के घर पहुंचे तो देखा घर का दरवाजा खुला है। घर में कोई नहीं है। घरों के चारों ओर मेरी बहन के कपड़े और हाथों की चूड़ियां बिखरी हुई थीं।
विज्ञापन


हमलोगों के आने से पहले बहन के शव जला दिया
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हमलोगों के आने से पहले बहन के शव जला दिया है। उसके बाद मायके वालों ने अतरी थाना में ससुराल वालों के खिलाफ जहर देकर जान मारने की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं थाने की पुलिस ने बताया कि पुछताछ में मृतिका द्वारा जहर खा लिए जाने की बात सामने आई है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतिका के ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है। उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed