{"_id":"679af10312463b153008719d","slug":"bihar-many-women-died-stampede-at-prayag-raj-maha-kumbh-2025-stampede-gopalganj-patna-aurangabad-muzaffarpur-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Kumbh 2025 : 'चौंककर उठे तो हर तरफ चीख'- कुंभ में जिंदा बचे लोगों ने सुनाई दास्तान, बिहार के सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Kumbh 2025 : 'चौंककर उठे तो हर तरफ चीख'- कुंभ में जिंदा बचे लोगों ने सुनाई दास्तान, बिहार के सात की मौत
Thu, 30 Jan 2025 09:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:01 AM IST
सार
Bihar : लोग अपनों की तलाश में भटक रहे थे। महिलाएं कह रही थी कि भीड़ इतनी थी कि सांस लेना मुश्किल हो रहा था।हजारों लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे।
विज्ञापन
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने के बाद का भयावह दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बिहार की सात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में गोपालगंज की चार पटना के मनेर, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर की महिला शामिल हैं। औरंगाबाद की महिला अपने पति और बेटे के साथ प्रयागराज अमृत स्नान करने गई थी। इसके साथ ही गांव के करीब 12-13 अन्य लोग भी साथ में थे।परिजनों का कहना है कि हम 12-13 लोग गंगा स्नान करने आए हुए थे। अचानक ऐसी भगदड़ मची कि उस भगदड़ में मेरी मां दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गोपालगंज की 4 महिलाओं की मौत हुई है।
विज्ञापन
इनकी हो गई है मौत
मृत महिलाओं में मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत छपरा मेघ पंचायत क्षेत्र इलाके के रूपनाथ टोला के निवासी स्वर्गीय बलदेव शर्मा की पत्नी शिवा देवी (60), गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर गांव निवासी सुरेंद्र गोंड की पत्नी तारा देवी, भूटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी, उचकागांव प्रखंड के बालेसर गांव निवासी स्वर्गीय बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी और बरौली थाना क्षेत्र के माडनपुर गांव की रहने वाली शिवकालो देवी, औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सासुना गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश यादव की पत्नी राजरानी देवी (55) शामिल हैं।
विज्ञापन
कई महिलाएं हैं अभी लापता
लापता महिलाओं में लापता कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहट्टी गांव की रेणु देवी (51) और सकरा प्रखंड के कटेसर की शैली देवी (55) लापता हैं। इसके अलावे मुजफ्फरपुर की दो, जहानाबाद की दो, गोपालगंज, गया और सिवान की एक-एक महिला है। गया के आमस प्रखंड क्षेत्र के मुंगरा इन गांव से विजय सिंह की पत्नी जयमंती देवी (67), जहानाबाद के अमन गांव की रहने वाली दो महिलाओं रेणु देवी और सियामणि देवी, सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बकरी गांव की माया देवी (65), गोपालगंज के विजयपुर प्रखंड के जगदीशपुर गांव की मुन्नी देवी राजकुमारी देवी, सुभावती देवी और रीमा देवी लापता है। बक्सर की हरि की हरिकिशुनपुर की सीमा देवी भी लापता है।
विज्ञापन
भगदड़ की प्रत्यक्ष गवाह बेटी ने बताया कैसे हजारों की भीड़ उसकी मां को कुचल गई
घटना के संबंध में भगदड़ की प्रत्यक्ष गवाह बनी शिवकालो देवी की बेटी संगीता ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। जैसे ही 3:00 बजे बैरीकेडिंग टूटी, हजारों लोग एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी दौड़ते भागते भीड़ में मेरी मां गिर गई। मैंने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन मैं भी उसी भीड़ में फंस गई थी। हजारों लोग उसको कुचलते हुए आगे की ओर भागे जा रहे थे। जब तक मैं अपनी मां को संभालती, मां दम तोड़ चुकी थी। मैं अपनी मां को बचा नहीं पाई।
घर वालों को प्रयागराज पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी
मुजफ्फरपुर के वृद्ध महिला शिवा देवी (60) के परिजनों को प्रयागराज पुलिस प्रशासन की ओर से फोन कर घटना की सूचना दी गई थी कि वह भगदड़ की शिकार हो गई हैं। भगदड़ के दौरान घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवा देवी मुसहरी प्रखंड अंतर्गत छपरा मेघ पंचायत क्षेत्र इलाके के रूपनाथ टोला के निवासी स्वर्गीय बलदेव शर्मा की पत्नी थी। उनके पति पूर्व शिक्षक थे।