फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Many people died due to poisonous liquor in Saran, officials are saying only seven; two lost their eye

Bihar Hooch Tragedy: सारण में जहरीली शराब से अब तक 16 मौत, अधिकारी सात ही कह रहे; दो ने गंवाई आंखों की रोशनी

Sat, 19 Oct 2024 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव में तीसरे दिन तक मौत का सिलसिला जारी रहा। लेकिन चौथे दिन अभी तक कही से किसी की मृत्यु होने की सूचना नहीं मिली है। इधर, जिला प्रशासन ने अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
Bihar: Many people died due to poisonous liquor in Saran, officials are saying only seven; two lost their eye
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब का मिलना कोई नई बात नहीं रह गई है। हालांकि शराबियों के ऊपर निर्भर करता है कि वह महंगी या सस्ती शराब पियेगा। सस्ती दर पर मिलने वाली शराब पीने से ना जाने कितने की जाने चली गई है, तो दो शराबियों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी है। वहीं दर्जनों व्यक्ति सरकारी या किसी निजी नर्सिंग होम में अपना इलाज करा रहे है। जहरीले शराब कांड में मौत की जन्मस्थली सारण जिले के मशरक ही है। क्योंकि मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव में तीसरे दिन तक मौत का सिलसिला जारी रहा। लेकिन चौथे दिन अभी तक कही से किसी की मृत्यु होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि शुक्रवार को मशरक के अलावा मढ़ौरा और पानापुर में शराब पीने से संदिग्ध परिस्थियों में तीन व्यक्तियों की मौत हुई है।

विज्ञापन


केवल मशरक में 12 की मौत हुई
जिले में अब तक 16 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इसमें अब तक केवल मशरक में 12 की मौत हुई है तो मढ़ौरा में दो और पानापुर में दो की मौत जहरीले शराब पीने से हुई है। हालांकि लगभग 40 के करीब बीमार लोगों का इलाज अस्पताल में कराने के बाद घर भेज दिया गया है। मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर में चार, खजुरी में दो, गंडामन में दो तथा बलि बिशुनपुरा में दो, सुंदर में एक, पिलखी में एक शामिल है। जबकि एक मृतक के परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो शराब तो सभी जगह मिलती है लेकिन कोई इसके खिलाफ खुल कर बोलेगा नहीं। क्योंकि शराब से जुड़े कारोबारियों का हुजूम इस कदर बढ़ा हुआ है कि विरोध करने वालों पर कभी भी हमला या मारपीट करने पर उतारू हो जाते है। 
विज्ञापन


इधर, जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार ज़हरीली शराब पीने से मात्र सात व्यक्तियों की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हुई है। 
1. इस्लामुद्दीन अंसारी, ब्राहिमपुर, थाना- मशरक
2. शमसाद अंसारी, ब्राहिमपुर, थाना- मशरक
3. प्रदीप साह, पिलखी, थाना- मशरक
4. शंभु नारायण सिंह, कईया टोला, ब्राहिमपुर, थाना- मशरक
5. धर्मेन्द्र राम, ब्राहिमपुर, थाना- मशरक
6. शिवजी ठाकुर, गंडामन, थाना- मशरक
7. अनील माँझी, बाली विशुनपुरा, थाना- मशरक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed