फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: manorma devi and bindi yadav get bail

बिहार रोडरेजः रॉकी यादव की मां और पिता को मिली जमानत

Mon, 06 Jun 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bihar: manorma devi and bindi yadav get bail
मनोरमा देवी ने किया सरेंडर - फोटो : ANI

बिहार में रोडरेज में छात्र की हत्या करने के आरोपी रॉकी यादव की मां जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी और उसके पिता बिंदी यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई। गया की कोर्ट ने आज अलग अलग मामलों में दोनों आरोपियों को जमानत दे दी। वहीं रॉकी यादव के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि बिहार के गया में 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की रोडरेज के मामले में हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी और दबंग बिंदी यादव के बेटे रॉकी यादव पर लगा था। 
विज्ञापन


वारदात के बाद रॉकी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके पिता बिंदी यादव को साक्ष्यों को छुपाने सहित विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार कर लिया था। बाद में विपक्ष का दबाव बढ़ा तो पुलिस ने रॉकी की मां मनोरमा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। मनोरमा को घर में शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से ही पूरा परिवार जेल में बंद था। सोमवार को बिंदी यादव को बाल श्रम अपराध के एक मामले में गया की अदालत से जमानत मिल गई। हालांकि आदित्य वाले मामले में उसे जमानत मिली है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, उसके कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी मनोरमा देवी को भी अवैध शराब के मामले में पटना हाइकोर्ट से जमानत मिल गई।

मां बाप को जमानत मिलने के बीच ही बिहार पुलिस ने आदित्य हत्याकांड में रॉकी यादव के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed