फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar man in jail for refusing to return Rs 5L erroneously credited by bank,  claims gift from Modi

बिहार: गलती से बैंक में गए पांच लाख रुपये, वापस करने से किया इनकार तो हुआ गिरफ्तार

Wed, 15 Sep 2021 09:28 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, खगड़िया
पीटीआई, खगड़िया Published by: Amit Mandal Updated Wed, 15 Sep 2021 09:28 PM IST
सार

दरअसल, ये मामला है खगड़िया जिले में बख्तियारपुर गांव का। यहां रंजीत दास नाम के शख्स के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आ गए। गलती से आए रुपये वापस नहीं करने पर वो जेल पहुंच गया। 

विज्ञापन
Bihar man in jail for refusing to return Rs 5L erroneously credited by bank,  claims gift from Modi
money - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में एक शख्स के खाते में बैंक की गलती से साढ़े पांच लाख रुपये आ गए। लेकिन वह इन पैसों को वापस करने पर राजी नहीं हुआ जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अब वह जेल में है। इस शख्स का कहना है कि ये रुपये उसके खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ये मामला है खगड़िया जिले में बख्तियारपुर गांव का। यहां रंजीत दास नाम के शख्स के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आ गए। उसने ये पैसे बैंक से निकाल लिए। जब बैंक को अपनी गलती का अहसास हुआ तो पैसे वापस मांगे गए, लेकिन उसने इनकार कर दिया। बैंक के बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद रंजीत ने पैसे वापस नहीं किए जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन


रंजीत दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके खाते में साढ़े पांच लाख रुपये भेजे हैं इसलिए वह वापस नहीं करेगा।  

रंजीत के इनकार करने पर मानसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह समीप के बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण बैंक द्वारा केस दर्ज कराया गया था। रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी के गांव वालों ने बताया कि जब रंजीत दास के खाते में पैसे आए तब लोगों ने उन्हें इसकी सूचना बैंक को देने के लिए कहा था। लेकिन उसने बात नहीं मानी और सलाखों के पीछे पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed