{"_id":"633afa9a45219e6164230e53","slug":"bihar-man-accused-of-killing-deputy-mukhiya-lynched-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: हत्या के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, उप-मुखिया को जान से मारने का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: हत्या के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, उप-मुखिया को जान से मारने का था आरोप
Mon, 03 Oct 2022 08:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर (बिहार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर (बिहार)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 03 Oct 2022 08:37 PM IST
सार
सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार चंदन ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उप-मुखिया की हत्या के आरोपी एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार की रात पारू इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी और उप-मुखिया ने एक साथ शराब पी। इस दौरान उनके बीच कुछ विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
गौरव कुमार उर्फ भटकुन के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर डिप्टी मुखिया पंकज कुमार साहनी पर गोली चला दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब उसने मौके से भागने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार चंदन ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चंदन ने बताया कि हम घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि पुलिस को अब तक दोनों तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन